नेशनल फिल्म अवार्ड्स पर कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट कि फिर करना पड़ा डिलीट, सिंघवी ने 'राष्ट्रवादी' बता कसा तंज
नेशनल फिल्म अवार्ड्स पर कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट कि फिर करना पड़ा डिलीट, सिंघवी ने 'राष्ट्रवादी' बता कसा तंज
नई दिल्ली: भारत सरकार ने 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। नेशनल फिल्म अवार्ड्स में इस बार कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की छिछोर फिल्म को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है। 'तेरी मिट्टी' गाने के लिए बी प्राक को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पुरस्कार विजेताओं पर तंजभरा एक ट्वीट किया। हालांकि थोड़े देर बाद ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया। लेकिन तब ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नेशनल फिल्म अवार्ड्स पाने वाले कलाकारों पर तंज करते हुए एक लकड़ी के घोड़े की तस्वीर शेयर की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अधिकारिक पेज ने लकड़ी के घोड़े की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए टूलकिट'

'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी पुरस्कारों की'
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी पुरस्कारों की?'
वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने लिखा, ''कंगना रनौत को जब फ्री में वाई प्लस सुरक्षा दे दिया तो वैसे ही बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल गया।''
Recommended Video
बिहार के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी कंगना रनौत पर तंज किया। पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कंगना को पंगा के लिए नहीं, दंगा कराने वाली मानसकिता चाटुकारिता, घटिया नजरिया के लिए मिला है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार!''
वहीं मनोज वाजपेयी और सुशांत की फिल्म छिछोरे के लिए पप्पू यादव ने खुशी जताई है। पप्पू यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''दिवंगत फिल्म अभिनेता और बिहार के सपूत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट फिल्म और बिहार के गौरव मनोज वाजपेयी को सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर सबको बधाई! बिहार दिवस पर बिहार के बेटों ने गौरवान्वित किया है।''












Click it and Unblock the Notifications