गोवा के डिप्टी सीएम ने कांग्रेस विधायकों की 'बंदर' से की तुलना, कहा- इधर-उधर कूदते रहते हैं

पणजी। कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच गोवा के डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई का विवादित बयान आया है। विजय सरदेसाई ने कांग्रेस विधायकों की तुलना ऐसे 'बंदरों' से की, जो एक जगह से दूसरी जगह कूदते रहते हैं। विजय सरदेसाई का इशारा उन खबरों की तरफ था जिनमें कहा जा रहा था कि कांग्रेस के करीब 10 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में जा सकते हैं।

congress mlas in goa are like monkeys, says deputy cm vijay sardesai

बीजेपी नीत गठबंधन सरकार में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं, जो कूदने को तैयार रहते हैं, हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा, उन्हें वहीं रहने दें। हम उन्हें अपने पाले में नहीं आने देंगे।' बता दें कि इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायक एलेक्सिओ रेजीनाल्डो भी मौजूद थे।

दरअसल, गोवा में काफी समय से सरकार गठन को लेकर उठापटक चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बावजूद इसके बीजेपी गोवा में सरकार बनाने में कामयाब रही थी। पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार बनाने के दावा किया था लेकिन उनको सफलता नहीं मिली थी।

दूसरी तरफ, विजय सरदेसाई के बयान पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह डिप्टी सीएम को शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई विधायक बीजेपी में जाने का इच्छुक नहीं है। हमारा खेमा मजबूत है और आने वाले राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र में हम अपनी ताकत दिखा देंगे। बता दें कि 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 14 जबकि बीजेपी के 17 विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+