कर्नाटक: कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
Recommended Video
बंगलूरू। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक तनवीर सेत पर एक शख्स ने तेजधार चाकू से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना मैसूर में हुए एक कार्यक्रम की है। रविवार को विधायक इस कार्यक्रम में मौजूद थे, तभी फरहान नाम के शख्स ने उनपर हमला कर दिया। विधायक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं हमलावर पुलिस हिरासत में है। इस हमले के पीछे का कारण जानने की अभी कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक विधायक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की खबर मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मैसूर के पुलिस कमिश्नर टी बालकृष्ण ने बताया कि सेत को उनकी गर्दन के पास चोटें आई हैं और उनका निजी अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है।
सेत के समर्थकों ने आरोपी को पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई भी की है। सेत पर हमले की खबर फैलते ही उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। इस बीच अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications