कांग्रेस विधायक ने सदन में स्पीकर को दी 'फ्लाइंग किस', जानें क्या है मामला
कांग्रेस विधायक ने सदन में स्पीकर को दी 'फ्लाइंग किस', जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। ओडिशा विधानसभा में सदन की चल रही कार्रवाई में अचानक विधायकों के ठहाके गूंज पड़े। विधानसभा स् पीकर भी मुस्कुराने से खुद को रोक न सके। दरअसल कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रों को फ्लाइंग किस दी, जिसके बाद विधानसभा में मौजूद सदस्यों ने जोर-जोर से ठहाके लगाए।

स्पीकर को फ्लाइंग किस
अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाने की अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस विधायक ने अध्यक्ष एस एन पात्रो को 'फ्लाइंग किस' दी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ये किस उन्होंने विधानसभा स्पीकर का अपमान करने के लिए नहीं बल्कि उनके प्रति आभार जताने के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा पात्रो का अपमान करने का नहीं था। उन्होंने अध्यक्ष की ओर आभार जताने के लिए ऐसा किया। दरअसल ताराप्रसाद पहले ऐसे सदस्य थे, जिन्हें सवाल पूछने के लिए कहा गया। जिसपर खुशी जताते हुए उन्होंने स्पीकर के प्रति आभार जताने के लिए उन्हें फ्लाइंग किस किया।

इसलिए किया किस
सदन की कार्रवाई खत्म होने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सामने भी इसे स्पष्ट किया कि मैं अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। फ्लाइंग किस उनके लिए मेरी सराहना थी। उन्होंने मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाने का मौका दिया। 147 सदस्यों में से पहला मौका मुझे मिला, जिसके लिए मैं अध्यक्ष का आभारी हूं।

‘‘सर, क्या आप खुश हैं?''
कांग्रेस विधायक पहले भी सूर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास जाकर उनसे पूछा था, कि ‘‘सर, क्या आप खुश हैं?'' पटनायक ने भी फौरन जवाब दिया, ‘‘मैं बहुत खुश हूं।'' आपको बता दें कि बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने इस साल की शुरुआत में अपने चुनाव अभियानों के दौरान मतदाताओं से ये सवाल किया था कि क्या आप खुश है, जो काफी वायरल हुआ। लोगों ने उसपर खूब प्रतिक्रिया दी।












Click it and Unblock the Notifications