राजस्थान: कांग्रेस MLA का कथित वीडियो वायरल, कहा- 'यूपी चुनाव से पहले जनरल रावत का निधन एक साजिश'
नई दिल्ली। बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडू के कुन्नूर जिले में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना का राजनीतिकरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजस्थान कांग्रेस के एक विधायक ने अब उस हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर संदेह जताया है, जिसमें जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित 14 लोगों का निधन हो गया था। राजस्थान के सीकर से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने अपने कथित भाषण के वीडियो में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) दिवंगत जनरल बिपिन रावत की मृत्यु को उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से जोड़ा है।

वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, कि हर चुनाव से पहले, ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। क्या यह महज संयोग है कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जनरल बिपिन रावत की दुखद मौत हुई थी। इसके अलावा अपने भाषण में, उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का भी जिक्र किया, जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 से महीनों पहले 14 फरवरी, 2019 को एक आतंकवादी द्वारा किये गए आरडीएक्स हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
यह पहला मामला नहीं है जब किसी ने हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना को लेकर साजिश की बात कही है। दुर्घटना के आसपास की अटकलों के कारण चिंतित, भारतीय वायु सेना ने एक बयान जारी कर लोगों से 'अनजान अटकलों' से बचने का आग्रह किया था।
भारतीय वायु सेना ने 10 दिसंबर को बयान जारी कर कहा था कि भारतीय वायुसेना ने 08 दिसंबर 21 को दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक त्रि-सेवा कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। जांच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्य सामने आएंगे। तब तक, मृतक की गरिमा का सम्मान करने के लिए, बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications