VIDEO: कांग्रेस विधायक नितेश राणे की गुंडागर्दी, इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया

Recommended Video

    Congress MLA Nitesh Narayan Rane की गुंडई, Engineer पर फेंका कीचड़ देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अधिकारी की बैट से पिटाई का मामला अभी ठंड़ा भी नहीं हुआ है कि इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक ने एक इंजीनियर के साथ बदसलूकी की है। मामला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली का है। जहां पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ भी फेंका और रस्सी से बांध कर खड़ा कर दिया।

    Congress MLA Nitesh Narayan Rane and his supporters throw mud on engineer Prakash Shedekar

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक नितेश राणे ने सैकड़ों की संख्या में स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के इंजीनियर प्रकाश शेडेकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल कई दिनों लगातार हो रही बारिश से मुंबई-गोवा एक्सप्रेस वे का बुरा हाल है। जगह जगह गढ्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    राजमार्ग की मरम्मत नहीं होते देख गुरुवार को नितेश राणे नेशनल हाईवे प्राधिकरण के इंजीनियर के कार्यलय पहुंचे। जहां से राणे इंजीनियर प्रकाश शेड़ेकर को हाईवे पर लेकर गए। जहां उनके समर्थकों ने इंजीनियर के उपर दो बाल्टी कीचड़ फेंक दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने इंजीनियर को बांध दिया। वहीं कांग्रेस विधायक नितेश राणे लगातार इस हालात का जिम्मेदार ठहराते हुए इंजीनियर को धमकाते रहे। यहीं नहीं उन्होंने इंजीनियर के साथ गाली-गलौच भी की।

    इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नितेश से इंजीनियर प्रकाश शेड़ेकर लगातार सॉरी बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं वह जमकर उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने इंजीनियर के हाईवे की मरम्मत के लिए 15 दिनों का वक्त देते हुए चेतावनी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+