पुडुचेरी में कांग्रेस के 1 और DMK के 1 विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा

नई दिल्ली। Political Crisis in puducherry कांग्रेस शासित प्रदेश पुडुचेरी में सियासी संकट गहराता दिख रहा है। दरअसल, रविवार को कांग्रेस के एक ओर डीएमके के एक विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बारे में खुद विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधु ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मुझे दो विधायकों से इस्तीफे मिले हैं। मैंने इसके बारे में मुख्यमंत्री और विधानसभा सचिव को सूचित कर दिया है। आपको बता दें कि इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायण और डीएमके विधायक के वेंकटेशन का नाम शामिल है।

Recommended Video

    Puducherry: Congress का संकट गहराया, एक और MLA ने छोड़ी Party | वनइंडिया हिंदी
    Congress

    22 फरवरी को सरकार को पेश करना है बहुमत

    आपको बता दें कि ये कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि 22 फरवरी को नारायणसामी सरकार को विधानसभा में बहुमत पेश करना है। उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री को निर्देश दिया था कि उनकी सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करे।

    विधानसभा में कांग्रेस के 13 विधायक बचे हैं

    आपको बता दें कि के लक्ष्मीनारायण राजभवन निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। लक्ष्मीनारायण ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा में बहुत पेश करने से पहले ही बहुमत खो दिया है। आपको बता दें कि पुडुचेरी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले ही इस केंद्र शासित प्रदेश में सियासी संकट गहरा गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार कभी भी गिर सकती है, क्योंकि कांग्रेस के विधायक धीरे-धीरे पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस के अब 13 विधायक रह गए हैं। जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं। 5 सीटें खाली हैं।

    शुक्रवार को ही बीजेपी के एक नेता ने दावा किया था कि कांग्रेस के 3 और विधायक विधानसभा से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विधानसभा में नारायणसामी की सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+