कांग्रेस विधायकों के पास मिले पैसों का अंबार, जयराम रमेश बोले- BJP का 'ऑपरेशन लोटस' हावड़े में बेनकाब
नई दिल्ली, 31 जुलाई: झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए है। कांग्रेस विधायकों के कैश के साथ पकड़े जाने पर सियासत गरमा गई है और कांग्रेस-भाजपा लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि हावड़ा में भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' का पर्दाफाश हो गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार 30 जुलाई को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने लिखा,
झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया।
वहीं, झारखंड भाजपा के महासचिव ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस झारखंड में सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी झारखंड में अफसरों के घरों से कैश बरामद हुआ था। साहू ने कहा कि यह लोग जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग करते हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 30 जुलाई को झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में पकड़ा था। इन विधायकों के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ हैं। विधायकों के पास से कैश मिलने की पुष्टि हावड़ा की एसपी स्वाति भंगालिया ने की है। जिन तीन विधायकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबीरा से विधायक नमन बिक्सल हैं।
काउंटिंग मशीन आने के बाद होगी कैश की गिनती
विधायकों के पास मिले कैश मामले में हावड़ा एसपी स्वाति भंगालिया ने कहा, हमने झारखंड से कांग्रेस के 3 विधायकों जैसे जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा है। काउंटिंग मशीन आने के बाद ही हम इसकी गिनती कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications