विधानसभा में 'डर्टी पिक्चर' देखते पकड़े गये कांग्रेस विधायक नाबा दास
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ओडिशा में सोमवार को कांग्रेस को अपने ही एक विधायक की घटिया करतूत से शर्मसार होना पड़ा। जी हां विधायक को विधानसभा में पोर्न देखते पकड़ा गया। स्थानीय न्यूज चैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि विधायक प्रश्नकाल के दौरान अपने मोबाइल फोन में पोर्न क्लिप देख रहे थे। मामला सामने आने के बाद सत्ताधारी बीजेडी ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विधायक का नाम नाबा दास है।

इसकी जांच होनी चाहिए और अगर विधायक को दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए'। इस संबंध में विधायक नाबा दास ने इसे साजिश करार दिया है। हालांकि उन्हें पोर्न क्लिप देखने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि जब मैं अपना निजी वेबपेज चेक कर रहा था तो गलती से यूट्यूब पर क्लिक हो गया। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications