दुल्हन बनने जा रही है कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, कांग्रेस MLA से 21 नवंबर को शादी, राहुल गांधी से सगाई की फैली थी खबरें

दुल्हन बनने जा रही है कांग्रेस विधायक अदिति सिंह,21 नवंबर को शादी

Recommended Video

      Congress MLA Aditi Singh बनेंगी दुल्हन,Punjab के MLA से 21st November को Marriage | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी करने जा रही है। 21 नवंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। शादी का पूरा कार्यक्रम दिल्ली में होगा। वहीं 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

       रायबरेली की विधायक की शादी

      रायबरेली की विधायक की शादी


      अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता अथिलेश सिंह की बेटी हैं। ये शादी अदिति के पिता ने तय की है। 21 नवंबर को इस शादी में कांग्रेस के बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है। आपको बता दें कि अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार राजनीतिक घराने से आते हैं। अदिति के होने वाले पति अंगद सैनी का परिवार लंबे वक्त से पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं।

       कौन हैं अदिति सिंह

      कौन हैं अदिति सिंह

      आपको बता दें कि अदिति सिंह कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से विधायक है। कांग्रेस परिवार के बेहद करीब है। अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं। अदिति कांग्रेस के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी है। हाल ही में उनपर हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें योगी सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी थी। अदिति सिंह उस वक्त चर्चा में आई थी, जब उन्होंने पार्टी के बहिष्कार के बावजूद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया और भाषण दिया। हालांकि इसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा था।

       राहुल गांधी से शादी की अफवाह

      राहुल गांधी से शादी की अफवाह

      कुछ दिनों पहले अदिति सिंह और राहुल गांधी की सगाई की खबरें फैल गई थी। इसके बाद अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था और उनको अपना भाई बताया था। उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी को राखी बांधती हैं। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+