कौन हैं अंगकिता दत्ता, श्रीनिवास बीवी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, सस्पेंड कर सकती है पार्टी?

कांग्रेस असम में पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता को निलंबित कर सकती है। असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

congress-may-suspend-angkita-dutta-who-accused-srinivas-bv-of-harassment-report

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न और भेदभाव का आरोप लगाने वाली पार्टी नेता अंगकिता दत्ता को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर सकती है। जानकारी के मुताबिक असम कांग्रेस ने तय किया है कि असम यूथ विंग की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Srinivas BV

अंगकिता दत्ता पर कार्रवाई कर सकती है कांग्रेस-रिपोर्ट
एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पाया है कि अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वह 'आधारहीन और राजनीति से प्रेरित हैं।' पार्टी ने इसी आधार पर दत्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया है।

Srinivas BV

अंगकिता पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप
पार्टी केसूत्रों के मुताबिक उनके आरोपों से कांग्रेस और उसके नेताओं की छवि खराब हुई है। श्रीनिवास कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं, जो लगातार सुर्खियों में रहते हैं और उनकी पार्टी नेतृत्व से काफी नजदीकियां रही हैं।

Angkita Dutta

कौन हैं अंगकिता दत्ता?
अंगकिता दत्ता असम युवा कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह असम के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अंजन दत्ता की बेटी हैं। 2016 के असम विधानसभा चुनाव में अंगकिता राज्य की अमगुरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं।

Srinivas BV Rahul Gandhi

श्रीनिवास के खिलाफ अंगकिता ने पुलिस में की है शिकायत
बुधवार को अंगकिता ने दिसपुर थाने में श्रीनिवास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में गुरुवार को असम पुलिस की क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक सीआईडी दत्ता की शिकायत पर श्रीनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की पूरी जांच करेगी।

लैंगिक भेदभाव और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप
अंगकिता ने श्रीनिवास और यूथ कांग्रेस के एक और नेता वर्धन यादव पर लैंगिक आधार पर उनके साथ भेदभाव करने और गंदी भाषा में धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि अपने साथ हुई घटना की सूचना उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

श्रीनिवास ने लगाया मानहानि का आरोप
श्रीनिवास फिलहाल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है और अंगकिता पर अपने खिलाफ 'असंसदीय और अपमानजनक' भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

कांग्रेस का आंतरिक मामला- सीएम
असम कांग्रेस ने इस मामले में गुरुवार को ही दत्ता के खिलाफ कारण बताओ नोटिकस जारी किया था और 24 घंटे में जवाब मांगा था। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस का 'आंतरिक मामला' बताया था।

Recommended Video

    IYC Assam Chief Angkita Dutta के Srinivas BV पर गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग | वनइंडिया हिंदी

    इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने से पहले सीएम सरमा ने कहा था, 'उन्होंने राहुल गांधी से शिकायत की है, मुझसे नहीं। अगर मैं कुछ करूंगा तो वह सवाल उठाएंगे कि मुझे कांग्रेस के आतंरिक मामलों की चिंता क्यों है....'

    गौरतलब है कि श्रीनिवास बीवी कांग्रेस में राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। अपने बयानों की वजह से वह लगातार विवादों में आते रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने तीखे तेवर की वजह से वह भाजपा नेताओं के भी निशाने पर आते रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+