Karnatak Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद कौन बनेगा सीएम? पार्टी चीफ खड़गे ने बताया
Karnatak Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव और कांग्रेस के सीएम चेहरे पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान।

कर्नाटक चुनाव के लिए वोटिंग जैसे-जैसे करीब आ रही है कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर मीडिया के सवालों की बौछार तेज हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के बीच खींचतान जारी है। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम को लेकर बयान दिया है।
खड़गे का सीएम फेस पर बयान
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सबके सामने आ चुकी है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने चुनाव में अपना पूरा दम झोंक रखा है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने साफ कहा कि निर्वाचित विधायकों और आलाकमान की राय के आधार पर पार्टी मुख्यमंत्री पद के चेहरे का चुनाव करेगी।
कर्नाटक के चिकमंगलूर में मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा, "चुनाव के बाद, निर्वाचित विधायकों और आलाकमान की राय के आधार पर हम मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।" ऐसे में खड़गे से बयान से साफ है कि कर्नाटक के सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगी।
बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, "राजनीति और धर्म को नहीं मिलाया जाना चाहिए। आजकल कुछ पार्टियां और नेता उन्हें मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक समुदाय के अलग-अलग लोग अलग-अलग पार्टियों को पसंद कर सकते हैं। भाजपा नेताओं को मेरी सलाह है कि वोट के लालच में एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ ना खेलें।"
उन्होंने आगे कहा, "भाजपा सरकार सुशासन देने में विफल रही, जिसका उन्होंने वादा किया था। बीजेपी ने लोगों को निराश छोड़ दिया है। कर्नाटक को भाजपा ने 40 प्रतिशत कमीशन सरकार के लिए बदनाम कर दिया है। हर कोई इसके बारे में जानता है। वर्तमान राज्य सरकार उन्हें कैसे लूट रही है। लोग इस शोषण से तंग आ चुके हैं।"












Click it and Unblock the Notifications