मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के रुझानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा
Congress Mallikarjun Kharge Reaction: मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के चुनावी रुझानों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिला है।'

Mallikarjun Kharge: पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के चुनावी रुझानों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिला है और कहां हमारी सरकार नहीं बन रही है।' हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस की जीत निश्चित है, क्योंकि सभी को उम्मीद थी।
बता दें, तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस के ई.वी.के.एस. ईलनगोवन अपने प्रतिद्वंदी से 6 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। इसपर समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रियां ली। इस उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत निश्चित है, क्योंकि सभी को उम्मीद थी। हमारी पार्टी के लोग जीतने के लिए बहुत आश्वस्त हैं और हम एक बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। यहां लोग डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के समर्थक हैं।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछा गया कि क्या मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में चुनाव परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों की दिशा तय करेंगे? तो उन्होंने कहा कि नहीं, आमतौर पर पूर्वोत्तर की पार्टियां केंद्र सरकार के रुझान के साथ चलती हैं, लेकिन कई नेता राष्ट्रीय राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे कांग्रेस, धर्मनिरपेक्ष दलों, लोकतंत्र और संविधान का समर्थन करते हैं। उन्हें लगता है कि गठबंधन के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
Recommended Video
खड़गे ने कहा कि त्रिपुरा चुनाव के नतीजे देखते हैं क्योंकि वहां हमने खुद बहुत कम सीट पर चुनाव लड़ा और सोचा कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। जब फाइनल नतीजे आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिलती है और कहां हमारी सरकार नहीं बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications