मल्लिकार्जुन खड़गे के ..मुहर्रम में नाचेंगे वाले बयान पर भाजपा का अटैक- ये मुसलमानों का घोर अपमान है
मल्लिकार्जुन खड़गे के ....मुहर्रम में नाचेंगे वाले बयान पर भाजपा का अटैक- ये मुसलमानों का घोर अपमान है
Mallikarjun Kharge:लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। 17 अक्टूबर को हो रहे कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की टक्कर होगी। खड़गे जिनके लिए माना जा रहा है कि चूंकि गांधी परिवार का समर्थन उन्हें है इसलिए वो ही ये कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। वहीं इस बीच खड़गे ने एक सवाल के जवाब में "बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे" बयान दे डाला जिसके कारण उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो चुकी है। भाजपा खड़गे के बयान पर आक्रामक मूड में आ चुकी है और भाजपा ने बुधवार को घोर निंदा करते हुए बयान जारी किया है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे से भोपाल में पत्रकार वार्ता में पूछा गया कि क्या 2024 में सबसे पुरानी पार्टी उन्हें या राहुल गांधी को अपने प्रधान मंत्री पद के लिए मैदान में उतारेगी या वह उम्मीदवार होंगे? इस पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा
एक कहावत है
"बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे"। पहले इन चुनावों को खत्म होने दो और मुझे अध्यक्ष बनने दो, फिर हम देखेंगे।
भाजपा ने खड़गेके बयान की घोर निंदा की
खड़गे के इस विवादित बयान पर अब भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान वाला वीडियो पोस्ट किया और खड़गे की टिप्पणी की घोर निंदा की।
मुहर्रम उत्सव नहीं बल्कि एक शोक है! यह मुसलमानों का घोर अपमान है
मल्लिकार्जुन खड़गे के इस विवादित बयान वाला वीडियो को शेयर करते हुए लिखा "खड़गे जो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं उनके बयान की हम निंदा करते हैं। पूनावाला ने ट्टीट में लिखा "सबसे पहले मुहर्रम एक उत्सव नहीं बल्कि एक शोक है! यह मुसलमानों का अत्यधिक अपमान है "।
मुसलमान मुहर्रम का महीना उत्सव का महीना नहीं है
भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने इसके साथ ही अंग्रेजी और हिंदी में बोलते हुए वीडियो भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा
कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार के प्रॉक्सी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, जो कांग्रेस के 2024 के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा 'बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे', वो कांग्रेस पार्टी के अगले रिमोट-नियंत्रित अध्यक्ष होंगे। उन्होंने आगे कहा यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। दुनिया भर के मुसलमान मुहर्रम पर उत्सव नहीं मनाते हैं। यह उत्सव का महीना नहीं है, यह दुख का महीना और महताम (शोक) का महीना है। इसलिए यह कहना कि मुहर्रम में नाच-गाना होगा, बेहद आपत्तिजनक है।
Congress’ first family chosen proxy president nominee was asked who will be the PM candidate of Congress in 2024
His reply, "बकरी ईद मे बचेंगे तो मोहर्रम मे नाचेंगे ।"
Firstly Muharram is not a celebration but a mourning! This is highly insulting to Muslims
Secondly- pic.twitter.com/I8cSY8aqXO
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 12, 2022
पूनावाला ने वीडियो में आगे कहा राहुल गांधी तो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं असल में वो कांग्रेस छोड़ो है। पूनावाला ने आगे कहा खड़गे के इस बयान पर कांग्रेस को स्पष्टी परंतु इस बयान का एक और निष्कर्ष भी है। खड़गे के इस बयान से राहुल गांधी को ये समझ लेना चाहिए कि खड़गे की मंशा क्या है। इसके साथ ही खड़गे का ये बयान देश में जो कांग्रेस की स्थिति बन चुकी है उसका भी वो विवरण कर रहे हैं।
Congress’ first family chosen proxy president nominee was asked who will be the PM candidate of Congress in 2024
His reply, "बकरी ईद मे बचेंगे तो मोहर्रम मे नाचेंगे ।"
Firstly Muharram is not a celebration but a mourning! This is highly insulting to Muslims
Secondly- pic.twitter.com/I8cSY8aqXO
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 12, 2022
बैंक से घर कुर्की की आ गया था नोटिस, डेढ़ घंटे बाद हुआ चमत्कार मछली बेचने वाला हो












Click it and Unblock the Notifications