नरेंद्र मोदी के मुरीद होते वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कांग्रेसियों में इन दिनों केन्द्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करने की होड़ मची हुई है। शीला दीक्षित तथा दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार की प्रशंसा की अलग-अलग कारणों के चलते।

narendra-modi-congress-leaders

दिग्विजय सिंह ने इन दिनों मोदी सरकार की जम्मू-कश्मीर में बाढ़ राहत के लिए केन्द् की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में बाढ़ राहत के लिए बेहतरीन काम करके सबका दिल जीत लिया। इससे पहले इसी सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने भी मोदी सरकार को क्रेडिट दिया था।

शीला की चाहत भाजपा सरकार बने

उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन जाए तो बेहतर होगा। एक तरफ उनकी पार्टी के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी अन्य दलों के विधायकों को तोड़कर दिल्ली में

सरकार बनाना चाह रही है, इस मौके पर दीक्षित का उक्त बयान अहम है। इस बीच, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह की इस बात लिए निंदा की कि उनकी 2जी स्कैम पर सलाह को उन्होंनेनहीं माना।

पहले भी उठे सुर

जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के भीतर जिस तरह का माहौल है,उससे साफ है कि पार्टी में शिखर नेतृत्व कमजोर पड़ता जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के अंदर से ही पार्टी के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हुई है।

जिस समय लोकसभा चुनावों के नतीजे आए थे, उस समय भी कांग्रेस के नेता जैसे मिलिंद देवड़ा, प्रिया दत्‍त और सत्‍यव्रत चतुर्वेदी की ओर से अप्रत्‍यक्ष तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पार्टी की रणनीतियों के खिलाफ आवाजें उठाई गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+