ये मोदी और भाजपा की नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास की जीत: शिवराज

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह देश की जनता के विश्वास की जीत है।

राजधानी भोपाल में संवददाताओं से चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था उसे अटल-आडवाणी की जोड़ी ने आगे बढ़ाया और अब यह सपना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है।

अब तक की यह सबसे बड़ी जीत है। यह नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व की जीत है। चौहान ने आगे कहा कि इस जीत की धमक सिर्फ देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में होगी। अब देश विकास और प्रगति के नए पथ पर आगे बढ़ेगा। जनता के सपने साकार करने के प्रयास होंगे। चुनाव में भाजपा ने एक नारा बुलंद किया था 'अच्छे दिन आने वाले हैं' जिसे आगे बढ़ाते हुए चौहान ने कहा कि अब अच्छे दिन आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+