Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस नेता हनुमंथा राव ने कहा- मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निकालें

नई दिल्ली। कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो पार्टी को संकट में डाल सकता है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में उनके खिलाफ सुर उठने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मांग की है कि अय्यर को पार्टी से निकाल दिया जाए। अय्यर के बयान पर कांग्रेस के नेता वी हनुमंथा राव ने कहा है कि 'उन्हें ऐसी टिप्पणियां करना बंद करना होगा। वो पहले ही निलंबित है। उन्हें चुप रहना चाहिए। भाजपा इसका लाभ उठा सकती है। मैं राहुल गांधी जी को यह कहते हुए पत्र लिख रहा है कि अय्यर को पार्टी से निकाल दिया जाए।'

कांग्रेस नेता हनुमंथा राव ने कहा- मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निकालें

गौरतलब है कि अय्यर ने अपने ताजा बयान में कहा, 'हजारों लोगों को जिन्हें मैं जानता भी नहीं हूं, वो मुझसे आकर गले लग रहे हैं। जितनी नफरत मुझे भारत में मिली है, उससे कहीं ज्यादा प्यार पाकिस्तान में मिला है। मैं यहां बहुत खुश हूं। यहां लोग तालियां बजा रहे हैं, क्योंकि मैं शांति की बात करता हूं।' इससे पहले पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'Geo News TV' ने मणिशंकर अय्यर का बयान चलाया था, जिसमें वो कह रहे हैं कि इस्लामाबाद तो मसले सुलझाना चाहता है, लेकिन नई दिल्ली की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में कहा कि दोनों ही देशों के लिए कश्मीर और आतंकवाद बहुत बड़े मुद्दें हैं और इन्हें सिर्फ बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि शांति के लिए भारत-पाकिस्तान को मुशर्रफ की बनाई नीति का अनुसरण करना चाहिए। पिछले वर्ष मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। बता दें कि इसी माह फरवरी में त्रिपरा में और अप्रैल तक कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में मणिशंकर अय्यर ने विरोधी पार्टियों को कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए एक और मौका दे दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+