कांग्रेस नेता को रास नहीं आईं Kedarnath में पीएम मोदी की पूजा, Udit Raj के बयान पर बढ़ा विवाद
कांग्रेस नेता को रास नहीं आईं Kedarnath में पीएम मोदी की पूजा, Udit Raj के बयान पर बढ़ा विवाद
Udit Raj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज उत्तराखंड (Uttarakhand) दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी केदारनाथ धाम (Kedarnath dham) पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। हालांकि, पीएम मोदी की केदारनाथ में पूजा-अर्चना करना कांग्रेस नेता और सांसद उदित राज (Udit Raj) को खास पसंद नहीं आई। इस दौरान उदित राज ने ऐसा कुछ कह दिया है, जिसकी वजह से वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,
प्रयाग राज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठे बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आज कल ज्यादतर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदी जी को पूरा समय हिन्दू धर्म की कुरीतियों को ख़त्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं।
उदित राज के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार
पीएम मोदी को लेकर किए गए ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता उदित राज बीजेपी के निशाने पर आ गए है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा, 'एक और उदाहरण! शिवराज पाटिल से लेकर उदित राज तक, ये बयान संयोग नहीं हैं। बल्कि ये वोट बैंक का प्रयोग और उद्योग हैं। गुजरात चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच एक प्रतियोगिता है कि कौन अपनी कट्टर हिंदू नफरत से वोटबैंक का ध्रुवीकरण कर सकता है।'
शिवराज पाटिल के बयान पर उठा था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल द्वारा यह दावा किया गया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। बीजेपी ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था। पाटिल ने दावा किया था, यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।












Click it and Unblock the Notifications