'राजनीति में भी महिलाओं का उत्पीड़न होता है', कांग्रेस नेता का दावा, पार्टी में कास्टिंग काउच पर भी कही ये बात
Congress leader Simi Rosebell John: मलयालम फिल्म उद्योग में यौन शोषण के आरोपों के बीच एक महिला कांग्रेस नेता सिमी रोजबेल जॉन ने दावा किया है महिलाओं को न केवल सिनेमा में बल्कि राजनीति सहित कई अन्य क्षेत्रों में बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ता है। चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए सिमी रोजबेल जॉन ने केरल कांग्रेस की स्थिति की तुलना फिल्म उद्योग में कास्चिंग काउच से की है।
सिमी रोजबेल ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी में कई महिलाओं ने खुद कुछ नेताओं के बुरे व्यवहार के बारे में उनको बताया है, जिसे उन्हें सहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि, केवल नेतृत्व के करीबी लोगों को ही जान पाते हैं कि महिला कांग्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- Casting couch: 'यहां तो बिना सोए काम ही नहीं मिलता है', भोजपुरी सुपर स्टार का बड़ा खुलासा, Exclusive
कांग्रेस नेता सिमी रोजबेल बोलीं- 'मैं महिलाओं को सलाह देती हूं नेताओं से मिलने अकेले न जाएं'
सिमी रोजबेल ने एक समाचार चैनल से एक सवाल के जवाब में कहा,
"महिलाओं का शोषण सभी क्षेत्रों में हो रहा है, यहां तक कि कार्यस्थलों और राजनीति में भी। पार्टी की कई साथी महिलाओं ने मेरे साथ अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं। मैं हमेशा उन्हें सलाह देती हूं कि वे नेताओं से मिलने अकेले न जाएं। वे हमेशा अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को भी अपने साथ बुला सकती हैं।"
हालांकि सिमी रोजबेल ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ है। हालांकि कई नेताओं ने उन्हें राजनीतिक रूप से दरकिनार कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Casting couch: जरीन खान का बड़ा खुलासा-किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था वो डायरेक्टर...
'फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' जैसी स्थिति कांग्रेस में भी हो रही है'
सिमी रोजबेल ने दावा किया कि फिल्म उद्योग में 'कास्टिंग काउच' जैसी स्थिति कांग्रेस पार्टी में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने नकारात्मक अनुभव के साथ अपनी कहानियां उनके साथ साझा की हैं और उनके पास सबूत हैं जो समय आने पर सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने उन लोगों को सलाह दी है जिन्होंने उनसे शिकायत की थी।
उन्होंने सांसद जेबी माथेर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस में कुछ सदस्यों को अनुचित सम्मान मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब माथेर को युवा कांग्रेस का अखिल भारतीय सचिव बनाया गया था, तब भी वे चुप थीं। साथ ही जब वे आठ साल पहले महिला कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
उन्होंने सवाल किया कि केपीसीसी (KPCC) में कितनी महिलाओं को इसी तरह के मुद्दों का सामना करना पड़ता है और बताया कि जिन लोगों ने कार्रवाई की, उनके साथ अभी भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जबकि अन्य को शीर्ष नेताओं का समर्थन प्राप्त है।
'कांग्रेस में भी फिल्म उद्योग की तरह ही एक पावर ग्रुप है'
पूर्व AICC मेंबर रह चुकीं सिमी रोजबेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में भी फिल्म उद्योग की तरह ही एक पावर ग्रुप है और वह इसका शिकार हो रही हैं। यही वजह है कि उन्हें पार्टी में कोई अहम पद नहीं मिला। उन्हें साइडलाइन किया जा रहा है।
सिमी रोजबेल ने कहा, "यहां तक कि विपक्षी नेता ने भी कई बार सार्वजनिक रूप से मेरा अपमान किया, यहां तक कि पीटी (थॉमस) के अंतिम संस्कार के दौरान भी के बाबू ने मुझसे पूछा कि मैं वहां (अंतिम संस्कार में शामिल होने) क्यों आई हूं।"
इस बीच सीपीएम के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने सिमी रोजबेल जॉन द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू का जिक्र करते हुए राज्य में विपक्षी कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस में ही एक महिला नेता कह रही हैं कि उस पार्टी में एक पावर ग्रुप है और महिला नेताओं को रैंक में ऊपर उठने के लिए पार्टी नेताओं के समर्थन की जरूरत है।"












Click it and Unblock the Notifications