Casting couch: जरीन खान का बड़ा खुलासा-किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था वो डायरेक्टर...

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत हिरोईन और कैटरीना कैफ की क्लोन कहलाने वाली अभिनेत्री जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जरीन के बयान से साबित हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक जटिल मुद्दा है। सुपरस्टार सलमान खान की खोज कही जाने वाली जरीन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्ट‍िंग काउच को लेकर बताया कि एक बार एक डायरेक्टर ने उन्हें अपने साथ किस‍िंग सीन का रिहर्सल करने को कहा था।

'किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था वो डायरेक्टर'

'किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था वो डायरेक्टर'

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि जब वे इंडस्ट्री में नई-नई आई थी, तब उन्हें एक डायरेक्टर ने अपने साथ किसिंग सीन की रिहर्सल करने के लिए कहा था, उसने कहा था कि मुझे अपने अंदर की झिझक को निकालना होगा, हालांकि मैंने उसे ऐसा कुछ भी करने से इंकार कर दिया और वहां से चली आई थी। जरीन ने यह भी बताया कि उनके फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने के बाद भी एक आदमी ने उनसे कहा कि अगर वे दोस्ती से आगे जाने के लिए सहमत होती हैं तो वह उनके अगले प्रोजेक्ट में मदद कर सकता है।

जरीन ने दिया था ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

मालूम हो कि जरीन खान अक्सर बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर के लिए ट्रोल किया गया था क्योंकि फोटो में उनके स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे थे, जिस पर जरीन ने धमाकेदार पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

'ना कमियों को गले लगाती हूं न कि उसे छुपाती हूं'

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'जो लोग ये जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि मेरे पेट के साथ क्या हुआ है, उनको मैं कहना चाहूंगी की ये उस व्यक्ति का नैचुरल पेट है जिसने हाल ही में 50 किलो वजन कम किया है, मैं हमेशा से ऐसी हूं जो असली रहने में विश्वास रखती है और मैं अपनी कमियों को गले लगाती हूं न कि उसे छुपाती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+