परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त कर ट्रोल हुए शशि थरूर, बोले- 'वह कोई दोस्त नहीं था, लेकिन...'
परवेज मुशर्रफ के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्वीट के बाद सियासी पारा गरमा गया और भाजपा के साथ-साथ आम लोगों ने भी भड़क उठे। तो वहीं, ट्रोल होने पर शशि थरूर प्रतिक्रिया पर सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया है।

Shashi Tharoor: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में 05 फरवरी की सुबह निधन हो गया था। मुशर्रफ के निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया और कहा कि मुशर्रफ अपनी रणनीतिक सोच में चतुर, आकर्षक और स्पष्ट थे। थरूर के इस ट्वीट के बाद सियासी पारा गरमा गया और भाजपा के साथ-साथ आम लोगों ने भी भड़क उठे। तो वहीं, ट्रोल होने पर शशि थरूर का दर्द भी छलक उठा और उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया पर सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करते हुए लोगों की प्रतिक्रियाओं पर सफाई देते हुए कहा, 'मैं एक ऐसे भारत में पला-बढ़ा हूं, जहां आपसे लोगों के मरने पर उनसे प्यार से बात करने की उम्मीद की जाती है। मुशर्रफ एक कट्टर दुश्मन थे और कारगिल के लिए जिम्मेदार थे, लेकिन उन्होंने अपने हित में साल 2002-2007 के बीच भारत के साथ शांति के लिए काम किया। वह कोई मित्र नहीं थे। लेकिन उन्होंने शांति में रणनीतिक लाभ देखा, जैसा कि हमने किया।'
शशि थरूर के इस ट्वीट पर खड़ा हुआ था विवाद
दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था, 'पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन एक दुर्लभ बीमारी से हुआ, जो भारत के एक वक्त पर कट्टर दुश्मन थे। वह 2002-2007 शांति के लिए एक वास्तविक ताकत बन गए। मैं उन दिनों संयुक्त राष्ट्र में सालाना उनसे मिलता था। मुझे वो स्मार्ट, आकर्षक लगते थे। उनकी रणनीतिक सोच बहुत स्पष्ट थी।' इस ट्वीट के बाद ही विवाद खड़ा हो गया और भाजपा के साथ-साथ लोगों ने भी उन्हें ट्रोल करने शुरू कर दिया था।
Recommended Video
BJP ने कुछ यूं किया था ट्रोल
कांग्रेस ने शशि थरूर को ट्रोल करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा 'मुशर्रफ करगिल युद्ध के साजिशकर्ता, तानाशाह, जघन्य अपराधों के आरोपी थे। उन्होंने तालिबान और ओसामा को 'भाई' और 'नायक' माना था और जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, कांग्रेस की ओर से से उनकी प्रशंसा की जा रही है! आश्चर्य हो रहा है?' तो वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने थरूर के ट्वीट को लेकर कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व विदेश राज्य मंत्री को लगता होगा कि एक पाक जनरल जिसने आतंक फैलाया, पीठ में छुरा घोंपा और हर अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन कर हमारे सैनिकों को प्रताड़ित किया, वह शांति की वास्तविक ताकत बन गया।












Click it and Unblock the Notifications