'अब बदलाव का वक्त आ गया है', 5 राज्यों से कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ तो भड़के शशि थरूर

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में गुरुवार (10 मार्च) को 5 राज्यों के चुनावों के नतीजे सामने आये जिसमें देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस को पांचों राज्यों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद तिरुवन्नतपुरम से कांग्रेस सांसद और बड़े नेता शशि थरूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। शशि थरूर ने कांग्रेस की शर्मनाक हार पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि पार्टी में संस्थात्मक नेतृत्व को बदला जाये। शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई सारे ट्वीट किये और उसमे लिखा कि बुधवार को सामने आये विधानसभा चुनाव के नतीजों से भारतीय नेशनल कांग्रेस में विश्वास रखने वाला हर एक नेता दुखी हो रहा है।

Shashi Tharoor
Photo Credit: PTI

उन्होंने कहा,'वक्त आ गया है कि हम अपनी उस सोच को फिर से स्थापित करें जिसमें कांग्रेस विश्वास करती है और देश के सामने एक सकारात्मक एजेंडा पेश करती है। इतना ही नहीं हमें आगे बढ़ने के लिये संगठनात्मक नेतृत्व में बदलाव करना ही होगा और तभी हम लोगों को प्रेरित कर सकेंगे।'

और पढ़ें: Punjab Election Result: कौन हैं सिद्धू - मजीठिया को धूल चटाने वाली जीवन जोत कौर, जीती हाई प्रोफाइल सीट

अपने अगले ट्वीट में शशि थरूर ने साफ किया कि कांग्रेस को अगर सफलता हासिल करनी है तो उसे बदलाव करना ही होगा। वह इससे भाग नहीं सकती अगले 48 घंटों में कांग्रेस के जी 23 (23 नेताओं की बैठक) मीटिंग होगी। मौजूदा विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस में विश्वास रखने वाला हर नेता दुखी है और हम इस पर बात करने के लिये अगले 48 घंटों में जी-23 की बैठक करेंगे।'

गौरतलब है कि कांग्रेस की पार्टी ने पंजाब में अपना जनाधार खो दिया और आम आदमी पार्टी के हाथों बुरी तरह हार गई तो वहीं पर गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में भी उसके प्रदर्शन में गिरावट ही देखने को मिली। कांग्रेस पार्टी के जनरल सचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि पार्टी ने अगले कुछ दिनों में हार के कारणों पर विचार करने के लिये कांग्रेस वर्किंग समिति की बैठक करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: पंजाब चुनाव में 'आप' की जीत के साथ सच हुई केजरीवाल की भविष्यवाणी, न्यूज चैनल को लिखकर किया था दावा

वहीं पर चुनावी नतीजों के ट्रेंड को देखने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो लोगों के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं और पार्टी इन गलतियों से सीखकर वापसी करेगी। आपको बता दें कि 2020 में कांग्रेस की जी-23 नेताओं ने संगठनात्मक स्तर पर पार्टी में बदलाव करने की मांग की थी जिसमें कांग्रेस वर्किंग समिति के सदस्यों के चयन के लिये चुनाव कराने का भी सुझाव दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+