शशि थरूर बोले- नेहरू की वजह से आज एक चायवाला बना PM,मचा बवाल, देनी पड़ी सफाई

Recommended Video

      Shashi Tharoor का PM Modi पर हमला, Jawaharlal Nehru की वजह से Chaiwala PM बना | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। एक बार फिर से कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअसल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या के एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज अगर एक 'चायवाला' देश का प्रधानमंत्री है, वो नेहरू के कारण ही हैं क्योंकि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरु ने देश के संस्थानों को इतना मजूबत बनाया कि कोई भी व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का सपना देख सकता है और वहां तक पहुंच सकता है।

      'नेहरू की वजह से आज एक चायवाला बना PM'

      'नेहरू की वजह से आज एक चायवाला बना PM'

      बस इसी बात पर भाजपा भड़क गई उसने थरूर की आलोचना करते हुए कहा कि आपके बयान में थोड़ा करेक्शन है, आज अगर मानवता है तो सिर्फ नेहरू की वजह से ही है, उनके रोल को सिर्फ प्रधानमंत्री बनाने तक ही सीमित ना करें, जिसके बाद थरूर ने अपनी सफाई पेश की।

      शशि थरूर ने दी सफाई

      शशि थरूर ने दी सफाई

      शशि थरूर ने कहा कि उनका आशय ये था कि नेहरू की वजह से ही कोई सामान्य व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है, ये लोकतंत्र की महानता है, मेरा मकसद किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं था, आपको बता दें कि शशि थरूर ने जवाहर लाल नेहरू पर एक किताब लिखी है, जिसका विमोचन मंगलवार रात को किया गया, इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

      थरूर ने पीएम मोदी की तुलना बिच्छू से की थी

      वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है, इससे पहले एक औद्योगिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पीएम मोदी को 'एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो' करार दिया था और एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तुलना बिच्छू से की थी।

      मानहानि की शिकायत

      मानहानि की शिकायत

      थरूर ने कहा था कि मोदी आरएसएस के लिए शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं , जिसे न हाथ से हटाया जा सकता है और न ही चप्पल से मारा जा सकता है, अगर हाथ से हटाया तो वो बुरी तरह से काट लेगा। जिस पर काफी हंगामा मचा था, दिल्ली भाजपा के नेता राजीव बब्बर ने इस संबंध में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+