वरिष्ठ नेता ने माना कांग्रेस में है दलाली, प्रियंका गांधी लगाएंगी रोक

नई दिल्ली। देश की राजनीति के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि केंद्र से अगर एक रूपए भेजा जाता है तो लोगों क सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इस बयान के बाद एक बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इस बात को स्वीकार किया है कि पार्टी के भीतर दलाली है। लेकिन प्रियंका गांधी इस दलाली को खत्म कर सकती हैं। राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने आधिकारिक तौर पर राजनीतिक में एंट्री कर दी है और पार्टी के नेता को उम्मीद है कि वह दलाली को खत्म कर सकती हैं।

खत्म कर सकती हैं दलाली

खत्म कर सकती हैं दलाली

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश मिश्रा ने कहा कि प्रियंका दलाली को खत्म कर सकती हैं, दलाली की वजह से पार्टी प्रदेश में सिमट गई है। प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद कांग्रेस में दलाली का सिस्टम खत्म हो सकता है जोकि हर जिले में चलता है। सीटों के बंटवारे में चलने वाली दलाली खत्म हो सकती है। सीटों के बंटवारे में शामिल वरिष्ठ नेता दूसरी लाइन के नेताओं को आगे नहीं बढ़ने देते हैं। लेकिन प्रियंका गांधी लोगों से सीधे मुलाकात करेंगी और सही नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

मायावती का गढ़

मायावती का गढ़

रमेश मिश्रा अंबेडकर नगर के इल्तिफाजगंज से आते हैं, यह लखनऊ से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर है और इसे दलित प्रभावी क्षेत्र के तौर पर जाना जा है। दलाली को लेकर मिश्रा का डर इसलिए भी जायज है क्योंकि बसपा सुप्रीमो मायावती भी इसी संसदीय क्षेत्र से आती हैं और वह चार बार यहां से चुनी जा चुकी हैं, वह यहां काफी लोकप्रिय हैं। इसी के चलते सपा-बसपा के बीच गठबंधन हुआ है और दोनों ही दल मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

गठबंधन मजबूत

गठबंधन मजबूत

यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद प्रदेश में गठबंधन काफी मजबूत नजर आ रहा था। लेकिन जिस तरह से प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, उन्हें इस बात की भी उम्मीद है कि प्रियंका की एंट्री से पार्टी को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी से इंदिरा गांधी की याद आती है, उन्हें इस बात का भरोसा है कि प्रियंका गांधी में लोगों को अपनी ओर खींचने की जबरदस्त क्षमता है जिसका पार्टी को सीधा लाभ होगा।

लोगों को नाम से जानती हैं प्रियंका

लोगों को नाम से जानती हैं प्रियंका

स्थानीय कांग्रेस नेता का कहना है कि प्रियंका लोगों को उनके नाम से जानती है, वह स्थिति को बेहतर संभाल सकती हैं, एक तरफ जहां वह नरम हैं तो दूसरी तरफ वह निर्देश भी देती हैं। लोग उन्हें तुरंत पसंद करते हैं। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि प्रियंका गांधी के आने से काफी फर्क पड़ेगा। एक स्थानीय का कहना है कि प्रियंका के आने के बाद लोग कांग्रेस की प्रदेश में चर्चा करने लगे हैं। हो सकता है कि कांग्रेस अंबेडकरनगर में ना जीते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस जरूर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने की 'दस्तक' की शुरुआत, घर-घर जाकर खिलायी जाएगी फाइलेरिया की दवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+