Corona की चपेट में आए कांग्रेस नेता सचिन पायलट, ट्वीट कर दी जानकारी

जयपुर। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता सचिन पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को उनकी कोविड-19 टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इस बात की जानकारी खुद सचिन पायलट ने ट्वीट कर दी है। आपको बता दें कि सचिन पायलट से पहले कोरोना की चपेट में राजस्‍थान के कई नेता आ चुके हैं इससे पहले गुरुवार को ही गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला और कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

Recommended Video

      Coronavirus India update: Sachin Pilot Corona positive, ट्वीट कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
      Congress leader Sachin Pilot tests positive for COVID 19

      कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं। जल्द ठीक होने की उम्मीद है। इसे पहले गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के अलावा राजस्थान से आने वाले तीन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

      राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2032 तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जोधपुर में 199, अजमेर में 151, बीकानेर में 149, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 78 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 2176 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,99,943 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

      इससे पहले राजस्थान में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने दीपावली पर तमाम प्रकार की आतिशबाजी और पटाखों पर रोक लगा रखी है। राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड बोर्ड चेयरमैन वीनू गुप्ता ने कहा कि पटाखों पर बैन से वायु प्रदूषण कम होगा और कोरोना के साथ ही अन्य मरीजों को फायदा होगा। पटाखों से होने वाले प्रदूषण के कारण कोरोना मरीजों को होने वाली तकलीफ को देखते हुए सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने पटाखों पर रोक लगाने की मांग की थी।इसके बाद राज्य सरकार ने 2 नंवबर को पटाखों पर रोक लगा दी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+