VIDEO: कांग्रेस नेता को गोलियों से भूना, फिर कुल्‍हाड़ी से काट डाला

सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि मनोज पार्किंग में अपनी कर खड़ी कर जैसे ही लॉबी में आए, दो लोगों ने उनपर फायरिंग कर दी।

मुंबई। मंगलवार (14 फरवरी) को महाराष्‍ट्र में एक कांग्रेस कॉरपोरेटर की निर्मम हत्‍या कर दी गई। उन्‍हें पहले गोलियों से भूना गया फिर कुल्‍हाड़ी से काट दिया गया। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन अभी तक हत्या की वजह और आरोपियों का कोई सुराग नही मिला है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक नेता का नाम मनोज म्‍हात्रे था और वो मुंबई से 20 किलोमीटर दूर स्थित भिवांडी में रहते थे। मनोज महात्रे भिवंडी नगरपालिका में कांग्रेस के सभागृह नेता थे।

VIDEO: कांग्रेस नेता को गोलियों से भूना, फिर कुल्‍हाड़ी से काट डाला

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना मनोज म्‍हात्रे के अपार्टमेंट के बेसमेंट की है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि मनोज पार्किंग में अपनी कर खड़ी कर जैसे ही लॉबी में आए, दो लोगों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मनोह गिर पड़े। उसके बाद एक हमलावर ने उनपर कुल्‍हाड़ी से वार करने लगा। कैमरे में देखा जा सकता है कि दो लोग इस जघन्‍य अपराध को देख रहे हैं और डर से भाग जाते हैं। VIDEO: वैलेंटाइन डे पर लेडीज टॉयलेट में अंतरंग हुआ प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने कराई उठक-बैठक

करीब 1 मिनट बाद हत्‍यारे वहां से भाग जाते हैं। उसके बाद मनोज को अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस का मानना है कि हत्‍या के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। इलाके में अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाने वाले मनोज पर कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन तब वो बच गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+