VIDEO: रेप पर रेणुका चौधरी का बयान, कहा- पुलिसवाले पूछते हैं- 'बेटी कितने आदमी थे'
पटना। बीजेपी नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के राष्ट्रमंच के बैनर तले शनिवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। रेणुका चौधरी ने हिन्दी फिल्म शोले के गब्बर सिंह के डायलॉग के सहारे पीएम मोदी तीखा हमला बोला। कांग्रेसी नेता ने कहा कि शोले फिल्म के डॉयलॉग की तरह आज पुलिस वाले रेप के मामलों में लड़की से पूछते हैं 'कितने आदमी थे।'

वहीं देश के पीएम को ऐसे माहौल में विदेश जाने का बड़ा शौक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा आयोजित 'राष्ट्रमंच' अधिवेशन में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जेडीयू के उदय नारायण चौधरी समेत कांग्रेस की रेणुका चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और आशुतोष शामिल हुए।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रेणुका चौधरी ने कहा कि, मैं अपने संबोधन में सिर्फ भाईयों को याद कर रही हूं क्योंकि बहनें बाहर बहुत कम आती हैं। यह माहौल सिर्फ बिहार में नहीं है बल्कि पूरे देश में है। कोई महिला बाहर निकलती आजकल, क्यों कि एक जमाने शोल फिल्म में डायलॉग था कि अरे ओ सांबा कितने आदमी थे। ... लेकिन आज के दिन जब किसी बेटी का बलात्कार हो जाता है और जब थाने में जाते है तो लोग यहीं सवाल पूछते हैं... कि बेटी कितने आदमी थे।
रेणुका चौधरी ने कहा कि इस माहौल में देश के पीएम को विदेश जाने का बड़ा शौक है। मगर कभी आके इन परिवारों से और मांओ से पूछा तक नहीं कि क्या हुए.. कैसे हुआ और क्यों हुआ। क्यों हुआ का जवाब तो वह खुद ही दे देते हैं। कहते हैं कि उन्हीं का कसूर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पता ही नहीं है कि एक महिला का सम्मान क्या होता है। उनकी कोई बेटी नहीं है, उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और पब्लिसिटी के लिए अपनी मां को लाइन में खड़ा कर दिया। नरेंद्र मोदी महिला विरोधी प्रधानमंत्री हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications