Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या EVM पर भरोसे के लिए जिताया कांग्रेस को तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव: राशिद अल्वी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के मतदान के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बढ़त पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सवाल खड़े किए हैं। पूर्व सांसद अल्वी ने कहा है कि अगर चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई है तो ऐसे नतीजे नहीं आ सकते और अगर ऐसे नतीजे आते हैं तो फिर ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। अल्वी ने ये भी कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि ईवीएम पर सवाल ना उठें इसीलिए तीन राज्यों में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव जिताया गया हो।

नहीं हो रहा एग्जिट पोल पर भरोसा

नहीं हो रहा एग्जिट पोल पर भरोसा

राशिद अल्वी ने कहा है कि एग्जिट पोल जिस तरह के नतीजे दिखा रहे हैं, उसपर भरोसा नहीं हो रहा है। एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं, तो ईवीएम में धांधली हुई। अल्वी ने कहा कि अगर एग्जिट पोल जैसे रिजल्ट आते हैं तो हमारा मानना है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत भी एक साजिश थी। तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के साथ ये भरोसा दिलाया गया कि ईवीएम सही है और फिर गड़बड़ कर दी गई।

एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार

रविवार शाम देशभर में चुनाव के बाद टाइम्स नाउ-VMR, सी वोटर, जन की बात, एबीपी, इंडिया टुडे, न्यूज नेशन ज्यादातर ने अपने एग्जिट पोल में या तो एनडीए के आसानी से सरकार बना लेने की बात कही है। कई एग्जिट पोल में एनडीए के 300 से ज्यादा सीटें हासिल करने की बात कही गई है। हालांकि विपक्ष के ज्यादातर नेता इसे खारिज कर रहे हैं।

 तेजस्वी ने कहा, स्ट्रॉंग रूम का रखें पूरा ध्यान

तेजस्वी ने कहा, स्ट्रॉंग रूम का रखें पूरा ध्यान

एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियाँ एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं।संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है।इसे ख़ारिज करें।हम जीत रहे है। स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।

एग्जिट पोल को लेकर जहां भाजपा खुश नजर आ रही है, वहीं दूसरे दल इसे खारिज कर रहे हैं। यहां तक कि भाजपा की सहयोगी अन्नाद्रमुक ने भी एग्जिट पोल से अलग नतीजे आने की बात कही है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा कि ऐसा नहीं होगा। वहीं आम आदमी पार्टी, टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी और कई दूसरे नेताओं ने भी 23 मई को असली नतीजे आने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+