'सुषमा स्वराज ने कहा था हमने ऐसी जगह स्ट्राइक की, जहां...', सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले Rashid Alvi
Rashid Alvi On Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर दिग्विजय सिंह को कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का साथ मिल गया है। अल्वी ने बोलते हुए कहा सुषमा ने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई आदमी ना मारा जाए।

Rashid Alvi: कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठाये थे। जिसके बाद राजनीति गरमा गई और कांग्रेस ने इसे उनकी निजी राय बताया था। तो वहीं, अब दिग्विजय सिंह को कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का साथ मिल गया है। राशिद अल्वी ने दिग्विज सिंह का समर्थन करते हुए केंद्र से सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सबूत मांगा है। राशिक के इस बयान पर बवाल मचना शुरू हो गया है।
Recommended Video
दरअसर, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'सर्जिकल सट्राइक पर, अपनी फौज पर हमें विश्वास है। हमारी फौज हमारा गुरूर है, हमारा यकीन है। लेकिन, हम भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है।' अल्वी ने कहा कि मेरा सवाल इतना ही है कि जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दें तो छिपाने की क्या जरूरत है। अपने कहा क्यो कि हमारे पास वीडियो है?
अल्वी ने कहा कि आप या तो देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सवाल तभी उठा है जब सरकार कहती है कि हमारे पास वीडियो है। यह सवाल अमित शाह से है आपने कहा था कि 250 से 300 लोग मारे गए है? एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आज हमारे बीच सुषमा स्वराज नहीं हैं। उन्होंने (सुषमा स्वारज) कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई आदमी ना मारा जाए। हमारा सवाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से है, जिन्होंने कहा था कि 400 लोग मारे गए हैं।
अल्वी ने पूछा कि किस पर यकीन करें। यह सारे सरकार के लोग है। फौज बीजेपी का कोई आर्मी विंग नहीं है। अल्वी ने फिर दोहरया कि हमें अपनी फौज पर पूरा भरोसा है, यकीन है। लेकिन बीजेपी सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद बोल रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह पूछ रहे है कि वीडियो दिखाओं तो इसमें कहा गलती है। सरकार ने क्यों कहा हमारे पास वीडियो है। अगर वीडियो है तो उसे दिखाना पड़ेगा। अन्यथा देश से माफी मांगनी पड़ेगी।
अल्वी ने कहा कि हमने सबूत की बात नहीं की। हमने तो केवल इतना कहा कि जो वीडियो है वो देश को दिखा दीजिए। ताकि यह जो शक पैदा हो रहा है कि अमित शाह, सुषमा स्वारज और योगी आदित्यनाथ की बात ठीक है तो देश को पता चल जाएगा। हमने कहा कि हमें सबूत चाहिए। हम तो कह रहे है कि हम वो वीडियो चाहिए जो आपके पास है जिसे आपने कहा कि हमारे पास वीडियो है। ताकि अपके नेताओ द्वारा कही गई बात का सच पता चल जाए देश के लोगों को।
राशिद अल्वी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि सेना ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि हमारे पास सबूत है। यह बयान केंद्र सरकार का है। उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि अपने यह वीडियो बना क्यों है? अगर बनाया है तो दिखाया क्यों नहीं? अगर कोई देखना चाहता है तो आप इनकार क्यों करते है। उन्होंने कहा कि आप पब्लिक को मत दिखाई, केवल राजनीति दलों को दिखा दीजिए। अल्वी ने बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने यही तो कहा है कि पुलवामा हमला की जांच होनी चाहिए। पुलवामा हमले में हमारे 40 फौजी मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications