Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- कहां गए जो कहते थे, अच्छे दिन आ रहे हैं?

नई दिल्ली, 07 नवंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर 'अच्छे दिनों' के वादों पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने रविवार को गरीबी के मुद्दे पर सरकार पर हमला किया और आरोप लगाया कि देश में जो मध्यम वर्ग में थे, वे अब गरीब हैं और गरीबों को अब कुचला जा रहा है। राहुल गांधी ने एक सर्वे रिपोर्ट का सहारा लेकर ट्वीट किया, जो देश में तेजी से बढ़ रही गरीबी को लेकर थी।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि पिछले आठ वर्षों में देश में गरीब तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि 'कहां गए, जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं?

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जो पहले मध्यवर्ग में थे, अब गरीब हैं। जो पहले गरीब थे, अब कुचले जा रहे हैं। कहां गए जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं? राहुल गांधी ने अपने कांग्रेस ने अपने ट्ववीट के जरिए आरोप लगाया कि अच्छे दिनों के आने का इंतजार करते हुए लोगों ने अपने बेहतर दिन खो दिए हैं।

दरअसल, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2020 में 7.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं और गरीबों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही बताया गया कि देश में गरीबों की संख्या में इतनी वृद्धि पहली बार देखी जा रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी नारे 'अच्छे दिन आ रहे हैं' पर कटाक्ष किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+