VIDEO: 'बाय-बाय केसीआर...', तेलंगाना में राहुल गांधी ने रैली के दौरान मुख्यमंत्री पर कसा तंज

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राज्य में मतदान से पहले एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर "बाय-बाय, केसीआर" कहकर तंज कसा है।

गुरुवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान कार्यक्रम खत्म होने के समय जब कांग्रेस तेलंगाना के चीफ के रेंवत रेड्डी माइक पर संबोधन कर रहे थे, इसी दौरान राहुल बीच में आते हैं उन्हें रोककर माइक पर बाय-बाय केसीआर बोलकर चुटकी लेते हैं।

rahul-gandhi-take-digs-at-telangana-cm-kcr

राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल के बाय-बाय केसीआर बोलते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे तालियां बजाने लगे। इस दौरान एक अन्य वीडियो में रैली के दौरान भी़ड 'बाय-बाय केसीआर' के नारे लगाते दिख रही है।

केसीआर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख चंद्रशेखर राव का लोकप्रिय नाम है। वे 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद से राज्य की सत्ता में हैं और अब तीसरे कार्यकाल के लिए कोशिशें कर रहे हैं।

कामारेड्डी में एक रैली के दौरान रेवंत रेड्डी जब माइक पर कार्यक्रम आए लोगों का धन्यवाद कर रहे होते हैं, इसी दौरान राहुल गांधी आते हैं और बीच में माइक लेकर बाय बाय केसीआर बोलकर निकल जाते हैं। जिसके बाद रैली में मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

कामारेड्डी में तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख, केसीआर और भाजपा के के वेंकटरमण रेड्डी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। रविवार को हुई रैलियों में राहुल गांधी ने बीआरएस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस "आगामी चुनावों में जीत" हासिल कर सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि, आज, तेलंगाना में 'दोराला सरकार' (सामंती सरकार) और 'प्रजला सरकार' (जनता की सरकार) के बीच लड़ाई है। आपके मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस ने क्या किया, सवाल यह है कि केसीआर ने क्या किया? उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हर किसी को पता है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+