RBI की आर्थिक रिपोर्ट पर बोले राहुल गांधी- 'सच साबित हुई मेरी चेतावनी'
नई दिल्ली: लॉकडाउन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। जून में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू तो हुई लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए वो काफी नहीं है। ऐसे में अभी लंबे वक्त तक कोरोना का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर दिखेगा। इस बीच आरबीआई ने भी एक चिंताजनक रिपोर्ट दी है, जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में भी अर्थव्यवस्था में गिरावट जारी रहेगी। इसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने जो चेतावनी अर्थव्यवस्था को लेकर दी थी, उसे आरबीआई ने कंफर्म कर दिया है। सरकार को जरूरत है कि वो ज्यादा खर्च करे, ना की अधिक उधार दे। गरीबों को पैसा दे, उद्योगपतियों को टैक्स में कटौती नहीं और खपत द्वारा अर्थव्यवस्था को दोबारा से शुरू करे। उन्होंने आगे लिखा कि मीडिया के जरिए रुख बदलने की कोशिश अर्थव्यवस्था की खामी को छिपा नहीं पाएगी। इससे पहले राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
क्या है आरबीआई की पूरी रिपोर्ट?
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू हुईं। इस बीच कुछ राज्यों में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हुआ, जहां फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इससे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने से पहले पुराने हाल पर चली गई। आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि त्वरित आंकड़ों से जो संकेत मिले हैं, वो आर्थिक गतिविधियों में कमी आने की ओर इशारा कर रहे हैं, ये अपने आप में अप्रत्याशित है। इस रिपोर्ट में आर्थिक वृद्धि के बारे में कोई अनुमान नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications