मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने किया बड़ा हमला, बोले-नहीं तोड़ पाओगे किसान की हौसला, देश उनके साथ

नई दिल्ली। कांग्रेस(Congress)के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को किसानों(farmars protest) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। प्रेंस कॉन्फ्रेस के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, किसान का हौसला तोड़ ना पाओगे, पूरा देश उनके साथ खड़ा है, उन्हें आप डरा-धमका नहीं सकते।

Recommended Video

    Kisan Andolan : Rahul Gandhi ने बताए Farm Laws के 3 बड़े नुकसान, PM Modi पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    congress leader rahul gandhi farmers protest ghazipur border singhu border

    सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि, ना गाजीपुर में पुलिस तैनात करके ना #SinghuBorder पर पथराव करके, ना किसी और साजिश से...किसान का हौसला तोड़ पाओगे, पूरा देश उनके साथ खड़ा है, उन्हें आप डरा-धमका नहीं सकते। इससे पहले किसानों के समर्थन में शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता भी भाजपा पर हमला बोला था।

    राहुल गांधी ने कहा, आप हर तरह से किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। समस्या का एक ही समाधान है - कृषि कानून रद्द हो। हमें इस समस्या का समाधान चाहिए।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश की आवाज है और सरकार इसे दबा नहीं पाएगी। ये आंदोलन और भड़केगा। राहुल गांधी ने कहा कि नए कृषि कानून मंडी प्रथा को खत्म कर देंगे और बड़े उद्योगपतियों को जितना चाहे अनाज जमा करने का अधिकार देंगे, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे।

    congress leader rahul gandhi farmers protest ghazipur border singhu border

    राहुल गांधी ने कहा कि, मैं किसानों से कहना चाहता हूं हम सब आपके साथ हैं। एक इंच पीछे मत हटिए, ये आपका भविष्य है। ये जो 5-10 लोग आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें मत चोरी करने दीजिए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे। सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि क़ानूनों को वापस लेना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+