राहुल की याचिका दायर, 3 मई को होगी अगली सुनवाई

Rahul Gandhi ने सूरत सेशन कोर्ट में अपनी याचिका दायर की। जिसमें हानमानि मामले में हुई सजा को चुनौती दी गई है।

Rahul Gandhi

Modi Surname Controversy: कुछ दिनों पहले सूरत कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उनकी सजा को 30 दिन के लिए निलंबित किया था, ताकि वो आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सकें। अपनी सजा को सेशन कोर्ट में चुनौती देने के लिए राहुल गांधी आज सूरत पहुंचे, उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। उनकी याचिका पर 3 मई को सुनवाई होगी। इस सजा की वजह से राहुल गांधी की संसद की सदस्यता चली गई। जिस वजह से कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। वहीं सूरत जाने से पहले सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की।

पढ़ें इस खबर से जुड़ी हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
Apr 03, 2023, 3:29 PM IST

मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत की अदालत में होगी।
Apr 03, 2023, 2:52 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी सूरत पहुंच गए हैं।
Apr 03, 2023, 1:58 PM IST

छत्तीसगढ़ के सीएम भी सूरत जा रहे हैं।
Apr 03, 2023, 1:57 PM IST

तमिलनाडु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
Apr 03, 2023, 1:17 PM IST

राहुल गांधी फ्लाइट से सूरत जा रहे, उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं।
Apr 03, 2023, 11:55 AM IST

राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हुए। वे आज मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत जा रहे हैं।
Apr 03, 2023, 11:55 AM IST

कोई भी न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाल सकता है। क़ानून के आधार पर न्यायालय काम करते हैं। राजनीतिक ड्रामा खड़ा करने वाली बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनका परिवार है और परिवार का उनके साथ जाने में हर्ज़ क्या है?: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
Apr 03, 2023, 11:54 AM IST

सूरत कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Apr 03, 2023, 11:54 AM IST

सूरत DCP (जोन-4) सागर बागमार ने कहा कि हमने राहुल गांधी की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस बंदोबस्त किया है। यह सब लागू हो चुका है और उसी तर्ज पर चैकिंग कर रहे हैं।
Apr 03, 2023, 10:57 AM IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं।
Apr 03, 2023, 10:44 AM IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खु भी सूरत जाएंगे।
Apr 03, 2023, 10:44 AM IST

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और बालासाहेब थोराट आज सूरत में राहुल गांधी के साथ रहेंगे।
Apr 03, 2023, 10:43 AM IST

राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचीं सोनिया गांधी।
Apr 03, 2023, 10:42 AM IST

राहुल गांधी आज खुद सूरत जाएंगे और उनके वकील कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
Apr 03, 2023, 10:30 AM IST

राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+