राहुल गांधी ने बाइडेन और कमला को दी शुभकामनाएं, लिखा-नए अध्याय के लिए USA को बधाई

नई दिल्ली। जो बाइडेन(US President joe Biden) ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल पर हुआ। जो बाइडेन द्वारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो बाइडेन ने शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, लोकतंत्र के एक नए अध्याय के लिए यूएसए को बधाई। राष्ट्रपति बिडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस को शुभकामनाएं।

congress leader rahul gandhi congratulates US President joe Biden

वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर जो बाइडेन और कमला हैरिस को बधाई और शुभकामनाएं। भारत-अमेरिका संबंध कई साझा मूल्यों पर आधारित हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में दोनों राष्ट्रों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।

वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कहा कि, यह किसी उम्मीदवार की जीत का जश्न नहीं, लोकतंत्र की जीत का जश्न है। आज मैं पूरी तरह से अमेरिका को एक साथ लाने, हमारे लोगों को एकजुट करने, हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के लिए समर्पित हूं। बाइडेन ने कहा कि मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति हूं। हमें संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जिनकी नौकरियां गई उनको लेकर चिंतित हूं।

जो बाइडेन ने कहा कि सत्ता और लाभ के लिए बहुत सारे झूठ बोले गए। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ने की जरूरत है। ये इम्तिहान का वक्त है और हमें आगे चलना होगा। उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वाले अमेरिकियों को लेकर कहा कि जिन चार लोग लोगों ने जान गंवाएं हैं उनको श्रद्धांजलि। उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए मौन रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+