किसान जनजागरण अभियान के तहत प्रियंका गांधी की यूपी में 6 बड़ी रैलियां, पहली बस्ती में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने किसान जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत प्रियंका गांधी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में 6 बड़ी किसान रैलियां करने जा रही हैं। इस अभियान की पहली रैली वह 23 फरवरी को बस्ती में करने जा रही हैं। इसके साथ ही पदोन्नति में आरक्षण पर 'सुप्रीम कोर्ट में भाजपा सरकार का असंवैधानिक रुख' के खिलाफ कांग्रेस 16 फरवरी से पहले देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम शुरू करेगी।

Priyanka Gandhi

कांग्रेस प्रदेश में अपने 40 दिन के किसान जनजागरण अभियान के दौरान प्रदेश में छह बड़ी रैलियां करेगी। इन सभी रैलियों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के शामिल रहने की संभावना है। पहली रैली बस्ती के हरैया में 23 फरवरी को प्रस्तावित है। 6 फरवरी को प्रारम्भ हुआ इस अभियान के तहत पार्टी की 2 करोड़ 72 लाख लोगों से सीधे संवाद की योजना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता 55 लाख किसान परिवारों से संपर्क करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मुताबिक यूपी का हर पांचवा ग्रामीण परिवार अभियान का हिस्सा होगा।

किसान जनजागरण अभियान के दौरान प्रियंका प्रदेश के दोनों जोन पूर्वी और पश्चिमी में दो दो रैली करेंगी। इसके अलावा बुन्देलखण्ड और मध्य यूपी में ये रैलियां करने की तैयारी है। कांग्रेस के एक प्रदेश महामंत्री के मुताबिक पश्चिमी जोन में तीन रैली करने भी हो सकती है। इनमें दो वेस्ट यूपी में मुमकिन है। एक सहारनपुर में तय है, जबकि दूसरी मुरादाबाद या बरेली मंडल में संभव है। वेस्ट की रैली 15 मार्च से पहले या एक से पांच मार्च के बीच हो सकती है।

आवारा पशुओं, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, धान खरीद में अनियमितता और बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी यूपी में 'किसान जन जागरण अभियान' चला चला रही है। कार्यक्रम के दौरान, इस दौरान किसानों से फॉर्म भरवाया जाएगा जिसमें उन्हें टिक करना होगा कि उनकी परेशानी क्या है। एक सूत्र के मुताबिक किसानों से इकट्ठा किए गए फॉर्म को जिला स्तर पर तहसीलदार/जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+