लखनऊ मेल से कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का फोन चोरी, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया का मोबाईल फोन बुधवार रात चोरी हो गया। उस वक्त वह दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ मेल में सवार थे। सांसद ने ट्वीट करते हुए अपने फोन के चोरी होने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी है।

pl punia

उनका फोन चोरी होने से महकमे में हड़कंप मच गया। रेल के मुरादाबाद पहुंचने पर जीआरपी अलर्ट हो गई। साथ ही चोरों की तलाश भी शुरू कर दी गई। पुनिया दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। वह लखनऊ मेल के एचए वन के पहले कूपे में थे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से रवाना होने के महज पांच मिनट बाद ही उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया।

पुनिया ने ट्वीट में रेल संख्या के बारे में भी बताया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि एक लड़का कैबिन में आया और उसने धीरे से उनका मोबाइल फोन सेट ले लिया। इसके बाद वो धीमी रफ्तार से चल रही रेल से कूद गया। नेता ने ट्वीट में अपने फोन का मॉडल और फोन नंबर भी बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

ट्विटर पर जानकारी दिए जाने के बाद एसपी रेल पीके तिवारी ने ट्वीट पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तुरंत मुरादाबाद जीआरपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। फोन के चोरी होने के बाद देर रात रेल के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचते ही एसआई राकेश कुमार सिपाहियों के साथ कोच में पहुंच गए। वहां उन्होंने मामले की जानकारी ली।

इसके बाद रेल में संदिग्धों की तलाश की गई। लेकिन मोबाइल चुराने वाले चोरों का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद रेल को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई विजय शर्मा ने बताया कि ये घटना दिल्ली की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+