मुस्लिमों को लेकर झूठ बोल रहे हैं हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तीखा कटाक्ष
Pawan Khera Congress: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा कटाक्ष किया है। रविवार को उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि असम के सीएम सरमा झूठे आंकड़े दिखाकर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
खेड़ा ने कहा कि वह भाजपा में हैं, झूठे आंकड़े दिखाकर लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु जब वह कांग्रेस में थे , तो इस तरह काम नहीं किया था।

ज्ञात हो कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया था कि उनके राज्य असम में मुस्लिम आबादी प्रतिवर्ष 10 साल में करीब 30 प्रतिशत बढ़ रही है और 2041 तक यह बहुसंख्यक बन जाएंगे। उनके इस बयान के बाद से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल उनकी निंदा कर रहे हैं।
पवन खेड़ा ने कहा कि सरमा भाजपा में हैं, मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है।
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया था कि 'अवैध अप्रवासी' उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना आदिवासी लड़कियों से विवाह कर रहे हैं। हमारी भाजपा किसी भी आदिवासी बेटी के अवैध अप्रवासी से शादी करने पर किसी का शोषण रोकने के लिए कानून बनाएगी।
यह भी पढ़ें 'असम में मुस्लिम आबादी 40% तक पहुंच गई', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- यह अस्तित्व का मुद्दा












Click it and Unblock the Notifications