'असम में मुस्लिम आबादी 40% तक पहुंच गई', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- यह अस्तित्व का मुद्दा
Himanta Biswa Sarma On Muslim population: झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार ने दावा करते हुए कहा कि असम में मुस्लिम आबादी अब 40 प्रतिशत पहुंच गई है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि 'जनसांख्यिकी में बदलाव' उनके लिए बड़ा मुद्दा है।
असम सीएम और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि, "जनसांख्यिकी में बदलाव मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। असम में आज मुस्लिम आबादी 40% तक पहुंच गई है। 1951 में यह 12% थी। यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह मेरे लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।"

'मेरे लिए ये मुद्दा जीने-मरने का मुद्दा'
रांची में मीडिया से बात करते हुए बदलते जनसांख्यिकी के सवाल पर असम सीएम ने कहा कि मेरे लिए मैं असम से आया हूं, यह मेरे लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। इसलिए मैं असम में, बंगाल में हर दिन, मेरे असम में मुस्लिम पॉपुलेशन 40 प्रतिशत हो गया है। 1951 में 12 फीसदी था। हम जिले के जिले खो चुके हैं। इसलिए मेरे लिए यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि मेरे लिए ये मुद्दा जीने-मरने का मुद्दा है।"
घुसपैठियों को बताई बड़ी समस्या
वहीं हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि झारखंड में बाहर से घुसपैठियों का आना और आदिवासी बेटियों को फसाना एक समस्या है। यह सब JMM-कांग्रेस के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि असम एक बॉर्डर राज्य है। मैं रोज घुसपेठियों से लड़ रहा हूं, इस मामले में झारखंड की सरकार ने क्यों हाथ ऊपर कर दिए हैं?
उन्होंने मीडिया से कहा कि, "घुसपैठिए पहले असम और पश्चिम बंगाल में प्रवेश करते हैं और फिर झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ जाते हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को घुसपैठियों का पता लगाने और उन्हें निर्वासित करने का निर्देश दिया है। पता लगाना और निर्वासित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है।"
JMM की 10 सीटें कम हो गई-असम सीएम
वहीं सीता सोरेन के बारे में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "उनके पति की हत्या कर दी गई और पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। सीता सोरेन के साथ खड़ा होना पार्टी की जिम्मेदारी है। चंपई सोरेन को छोड़कर, JMM की कुल सीटों में कम से कम 10 सीटें कम हो गई हैं। आप इसे चुनाव के बाद देखेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications