PM मोदी के मुरीद हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, NDA सरकार की जमकर तारीफ

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से पाकिस्तान से बदला लिया उसके बाद देश भर में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद लोग पीएम मोदी और मोदी सरकार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आम तौर पर जो मोदी सरकार की आलोचना करते थे आज वो भी पीएम और मोदी सरकार की तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक खास नाम है कांग्रेस नेता पी चिंदबरम का।

 Congress leader P chidambram praise PM Modi and NDA Government

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार की गंगा सफाई, राजमार्ग निर्माण एवं आधार को लेकर किए गए कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक दृढ़निश्चयी प्रयास से ही गंगा नदी की सफाई हो सकी है और वह इसे लेकर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हर सरकार कुछ पहल करती है जो कि अच्छे और लाभकारी होते हैं। उन्होंने एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उसके राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम को सफलता मिली है और संप्रग सरकार के समय आधार जैसी पहल को और मजबूत बनाया गया।


हालांकि इससे पहले पी चिदंबरम ने पुलवामा हमले को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में खुफियागीरी की विफलता के आरोप पर एनडीए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा की सरकार को 'वीक' पत्रिका के आरोपों का जवाब देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+