पी चिदंबरम बोले- रेलवे में भर्ती की घोषणा सरकार का एक और जुमला
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से रेलवे में चार लाख नौकरियों की घोषणा को एक और जुमला करार दिया। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि रेल मंत्रालय ने लगभग पांच वर्षों से खाली पड़े पदों पर अचानक वैकेंसी निकाली है। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने कहा कि लगभग पांच सालों में रेलवे में 2,82,976 पद खाली रखे हैं और अब अचानक से कह रहे हैं कि हम उन्हें तीन महीने में भर देंगे। ये सरकार का एक और जुमाला है।

उन्होंने कहा कि यही किस्से कई विभाग के हैं। एक तरफ खाली पद तो दूसरी तरफ बेरोजगार युवा। बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा था कि 2021 तक रेलवे चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार देगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अगले दो साल में 2.3 लाख रिक्त पदों के लिए भर्ती पूरी की जाएगी। बता दें कि रोजगार को लेकर मोदी सरकार अक्सर विपक्ष के निशाने पर रही है। ऐसे में चुनाव नजदीक आने और रेलवे में वैकेंसी निकालने को लेकर भी सरकार को आलोचना झेलनी पड़ रही है।
रेलवे में भी लागू हुआ सवर्ण आरक्षण
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिसत आरक्षण देने के प्रावधान को रेलवे ने भी अपना लिया है। ऐसे में रेलवे ऐसा पहले सरकारी विभाग होगा जो इसके तहत नौकरियां उपलब्ध कराएगा। दरअसल रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने एक घोषणा करते हुए कहा है कि रेलवे सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए दो सालों में कुल 23 हजार नौकरियां आरक्षित करने जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये आरक्षण पहले से लागू एससी-एसटी जैसे अन्य वर्गों के लिए उपलब्ध आरक्षण को प्रभावित नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- 10% सवर्ण आरक्षण के साथ नौकरी देने वाला पहला विभाग बनेगा भारतीय रेलवे, 2 साल में 23000 नौकरियां
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?












Click it and Unblock the Notifications