CBI की छापेमारी पर पी चिदंबरम का ट्वीट, बोले- कुछ मिला तो नहीं, लेकिन टाइमिंग काफी दिलचस्‍प है

नई दिल्ली, 17 मई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के मुंबई, चेन्नई और तमिलनाडु के शिवगंगा स्थित परिसरों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इसको लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, "सीबीआई की एक टीम ने चेन्नई में मेरे आवास और दिल्ली में मेरे आधिकारिक आवास की तलाशी ली है। टीम ने मुझे एक प्राथमिकी दिखाई, जिसमें मेरा नाम आरोपी के रूप में नहीं था। तलाशी के लिए पहुंची टीम को कुछ नहीं मिला और उन्होंने कुछ भी जब्त नहीं किया।" चिदंबरम ने छापेमारी करने वाली की टीम की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी टाइमिंग भी काफी दिलचस्‍प थी।

Recommended Video

    Karti Chidambaram के ठिकानों पर CBI Raid पर क्या बोले P Chidambaram | वनइंडिया हिंदी
    Congress leader P Chidambaram says CBI team found nothing and seized nothing

    कार्ति चिदंबरम के 9 ठिकानों पर छापेमारी

    सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार की सुबह चेन्नई और देश के अन्य शहरों में स्थित कार्ति चिदंबरम के 9 ठिकानों पर छापेमारी की है।

    पी. चिदंबरम ने कहा - कुछ भी नहीं मिला

    सीबीआई कार्यालय ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चेन्नई में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के आवास पर पुलिस की मौजूदगी है। सीबीआई उनके खिलाफ चल रहे मामले के सिलसिले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, "सीबीआई की एक टीम ने चेन्नई में मेरे आवास और दिल्ली में मेरे आधिकारिक आवास की तलाशी ली है। टीम ने मुझे एक प्राथमिकी दिखाई, जिसमें मेरा नाम आरोपी के रूप में नहीं था। तलाशी के लिए पहुंची टीम को कुछ नहीं मिला और उन्होंने कुछ भी जब्त नहीं किया।"उधर, कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह (CBI की कार्रवाई) कितनी बार हुआ है, मैं गिनती भी भूल गया हूं। इसका एक रिकॉर्ड होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+