मनीष तिवारी बोले, अगर भाजपा 2024 में जीती तो देश में यह आखिरी चुनाव होगा

कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। पार्टी के कई नेता इस बात को कह चुके हैं कि अगर भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो यह देश में आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद भाजपा देश के संविधान को बदल देगी। इसी बयान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भी फिर से दोहराया है।

मनीष तिवारी ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि हम आपके समक्ष इस बात को रखें कि हम यह चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन यह चुनाव इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम इस बात से वाकिफ हैं, इस बात को कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है कि जो लोग आज सत्ता में दिल्ली पर काबिज हैं, अगर वो फिर से कामयाब हो गए तो 2024 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा।

manish tiwari

यह चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि जो संविधान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमे दिया था, उस संविधान की हिफाजत करने के लिए हम यह चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए और भाजपा वाले लगातार इस बात को कहने में संकोच नहीं करते हैं कि अगर वो जीत गए तो इस संविधान को खारिज करके वो अपना संविधान लागू करेंगे।

जिस भारत के खयाल को सामने रखते हुए लाखों लाख स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान को कुर्बान करके इस देश को आजाद कराया, उस भारत के खयाल की हिफाजत करने के लिए इंडिया गठबंधन यह चुनाव लड़ रहा है। लोकसभा का चुनाव दिल्ली की सरकार बनाने के लिए लड़ा जाता है।

पहले चरण के मतदान के बाद मैं यह बात बगैर किसी हिचक के कह सकता हूं कि 4 जून 2024 को इस देश में बदलाव होगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा दक्षिण में साफ है और उत्तर में हाफ है। ये लोग 400 तो भूल जाएं, ये लोग 150 नहीं पार कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+