Video: पीएम मोदी के तंज पर मणिशंकर अय्यर बोले- ये आदमी नीच किस्म का
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया नीच किस्म का आदमी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए अय्यर ने कहा कि 'अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसको साकार करने का एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू। अब उस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें कहें वो भी तब जब अंबेडकर जी के नाम पर एक इमारत का उद्घाटन हो तो मुझको लगता है कि यह आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है। 'मणिशंकर ने ने उस बयान पर अपनी टिप्पणी कि जिसमें पीएम मोदी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में आज कहा था कि राष्ट्र के निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है, उनकी भूमिका को कम करने का प्रयास किया गया था, लेकिन ऐसे प्रयास असफल रहे। मोदी ने कहा था कि बाबा साहेब अम्बेडकर की भूमिका को खत्म करने का प्रयास विफल रहा, वो लोगों के मन में अधिक प्रभावशाली रहे है। उन्होंने कहा कि यह सब एक परिवार के लिए किया जा रहा था।

इससे पहले मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी से जुड़े सवाल पर मुगल शासकों का जिक्र कर दिया था। उन्होंने कहा था कि क्या जहांगीर की जगह जब शाहजहां आए, तब क्या कोई इलेक्शन हुआ था? जब शाहजहां की जगह औरंगजेब आए तब क्या कोई इलेक्शन हुआ?
जिस पर गुजरात के धरमपुर में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेर लिया। मोदी ने अय्यर के बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस को औरंगजेब के काल का बता दिया था। मोदी ने कहा था कि औरंगजेब राज उन्हीं को मुबारक।












Click it and Unblock the Notifications