अशोक गहलोत की CM कुर्सी बचेगी या जाएगी, एक-दो दिन में फैसला

नई दिल्ली, 29 सितंबर। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में राजस्थान के भीतर राजनीतिक संकट देखने को मिला उसके बाद पार्टी आला कमान एक्शन में आया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जहां दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके उनसे माफी मांगी तो बाहर आकर इस बात का भी ऐलान किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बीच संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बयान दिया है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक-दो दिन में फैसला लेंगी।

एक-दो दिन में हो जाएगा साफ

एक-दो दिन में हो जाएगा साफ

वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं है, सबकुछ एक-दो दिन में साफ हो जाएगा, आपको पता चल जाएगा कि राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बिल्कुल लोकतांत्रित तरीके से चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पहुंचने के बाद गहलोत ने कहा था, ये हमारी पार्टी की परम्परा आज भी है, 50 साल से देख रहा हूँ, नबर वन जो होता है कांग्रेस प्रेसिडेंट, इंदिरा जी के वक्त से मैं देख रहा हूँ, राजीव जी के वक्त से मैं देख रहा हूँ, चाहे नरसिम्हा राव जी थे, सोनिया गांधी जी कांग्रेस प्रेसिडेंट हैं, हमेशा कांग्रेस के अंदर डिसिप्लिन है।

सोनिया गांधी को गहलोत ने बताया नेता

सोनिया गांधी को गहलोत ने बताया नेता

सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले अशोक गहलोत ने कई ट्वीट करके अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा, मीडिया में जो कुछ चल रहा है ये घटनाएं छोटी-मोटी होती रहती हैं। मेरी दृष्टि में और दृष्टिकोण हो सकता है, हमारे लिहाज से,हमारे दिल के अंदर,सबके दिल के अंदर, नंबर वन जो कांग्रेस अध्यक्ष होती हैं उनके अनुशासन में हम काम करते हैं, आप देखेंगे उसी हिसाब से आने वाले वक्त में फैसले होंगे। पूरे देश में अगर नेशनल पार्टी कोई है तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी है, उसकी नेता सोनिया गांधी जी हैं, सोनिया जी के डिसिप्लिन में पूरे देश की कांग्रेस है।

Recommended Video

    Congress MP Abdul Khaliq ने Priyanka Gandhi को लेकर जताई इच्छा| वनइंडिया हिंदी |*News
     दिग्विजय सिंह भी रेस में कूदे

    दिग्विजय सिंह भी रेस में कूदे

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक तरफ जहां शशि थरूर सबसे आगे हैं तो दूसरी तरफ अब इस रेस से अशोक गहलोत के बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह इस रेस में शामिल हो गए हैं। दिग्विजय सिंह आज दिल्ली पहुंचे और उन्होंने शशि थरूर से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा ,आज दोपहर दिग्विजय सिंह मिलने के लिए आए। मैंने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उनके नामांकन का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि हम दोनों सहयोगियों के बीच यह मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा लड़ाई नहीं बल्कि प ार्टी की बेहतरी के लिए है। हम सभी चाहते हैं जो भी जीते, अंत में जीत कांग्रेस की हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+