लखनऊ से चुनाव लड़ने की खबरों पर जितिन प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद ने शनिवार को एक बार फिर उन सभी खबरों पर विराम लगा दिया। जिनमें कहा जा रहा था कि, वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जितिन प्रसाद ने साफ कर दिया है कि, वह पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। यह सारी अफवाहें बकवास हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि, लोकसभा चुनाव सीट को लेकर किसी तरह के मतभेद नहीं हैं।

लखनऊ के चुनाव लड़ सकते हैं जितिन

लखनऊ के चुनाव लड़ सकते हैं जितिन

लखनऊ से चुनाव लड़ने की खबरों पर बोलते हुए शनिवार को जितिन प्रसाद ने कहा कि, ये सभी अटकलें हैं, पार्टी सीईसी के बाद उम्मीदवारों की सूची के साथ आएगी। उसके बाद आपको पता चल जाएगा। ये सभी अफवाहें हैं। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि, उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच सीट को लेकर किसी तरह का मतभेद है, तो इसका जवाब देते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि, किस तरह के मतभेद, मैं मतभेदों के बारे में कुछ नहीं जानता।

कांग्रेस ने नाराज जितिन प्रसाद को मनाया

कांग्रेस ने नाराज जितिन प्रसाद को मनाया

इसी बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि, कांग्रेस आलाकमान ने जितिन प्रसाद को आखिर लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। जितिन प्रसाद इस बार धौरहरा के स्थान पर सीतापुर से लडऩा चाहते थे।

उन्हें विकल्प के तौर पर लखनऊ सीट दी गई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद नजदीकी माने जाने वाले जितिन प्रसाद इस बार सीतापुर से लोकसभा का चुनाव लडना चाह रहे थे। धौरहरा से गठबंधन के मुस्लिम प्रत्याशी होने के कारण वह यहां से चुनाव नहीं लडना चाहते हैं। कांग्रेस ने उनको सीतापुर से चुनाव लडना से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्हें विकल्प के तौर पर लखनऊ सीट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+