लद्दाख में झड़प को लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला- कुत्तों, खिलौनों की बात कर ध्यान भटकाने से कुछ नहीं होगा

लद्दाख में झड़प को लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प हुई है। 29 और 30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिशें की, जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसके बाद सीमा पर स्थिति लगातार तनावपूर्ण है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आई जानकारी के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के चीन के साथ नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि चीन एलएसी पर लगातार दुस्साहस कर रहा है और स्थिति को बदलने की कोशिश में है लेकिन भाजपा सरकार वास्तविकता को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, भारतीय नस्ल के कुत्ते और खिलौने की बात कर आप ध्यान भटका सकते हैं लेकिन चीन से कैसे निपटना है, इस पर ध्यान तो देना ही होगा।

Recommended Video

    India-China Ladakh LAC Tensions: Congress ने PM Modi से पूछे ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
    India China standoff, लद्दाख में फिर घुसा चीन, लद्दाख में फिर तनाव, Ladakh Flare Up, Congress, Jaiveer Shergill, narendra modi, Ladakh, india china, china, चीन, कांग्रेस, नरेंद्र मोदी,

    जयवीर शेरगिल ने ट्विटर पर कहा है कि सोशल मीडिया की बातों को लेकर भाजपा तुरंत सक्रिय हो जाती है लेकिन चीन के मामले में सोती रहती है। यहां तक कि नाम लेने से भी बचती है। मोदी सरकार चीन को लेकर हकीकत बताने की बजाय झूठ का सहारा ले रही है। वहीं कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने इस पर कहा- देश की सरजमीं पर कब्ज़े का नया दुस्साहस! रोज नई चीनी घुसपैठ. पांगोंग सो लेक इलाक़ा, गोगरा व गलवान वैली, डेपसंग प्लैनस, लिपुलेख, डोका लॉ व नाकु लॉ पास। फ़ौज तो भारत माँ की रक्षा में निडर खड़ी हैं, पर मोदी जी की "लाल आँख" कब दिखेंगी?

    सेना प्रवक्‍ता कर्नल अमन आनंद ने सोमवार को बताया है, 29 और 30 अगस्‍त की रात पीएलए के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में जारी टकराव के दौरान मिलिट्री और राजनयिक वार्ता के दौरान बनी आम सहमति का उल्‍लघंन किया और भड़काऊ सैन्‍य गति‍विधियों को अंजाम दिया है। सेना बातचीत के जरिए शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन साथ ही समान रूप से अपनी क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए भी दृढ़ निश्चित है। कर्नल आनंद ने जानकारी दी है कि चुशुल में इस समय ब्रिगेड कमांडर मीटिंग इस मुद्दे को सुलझाने के लिए जारी है। चीनी सैनिकों ने इस बार पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्‍से में गतिविधियों को अंजाम दिया है। इस समय झील के दक्षिणी हिस्‍से में भी चीनी सैनिकों को भारी जमावड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+