जयराम रमेश ने बीफ इंडस्ट्री को बताया ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए जिम्मेदार,शाकाहारी बनने की नसीहत

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए बीफ इंडस्ट्री को जिम्मेदार बताया है। जयराम रमेश ने कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर आप जलवायु परिवर्तन के लिए कुछ करना चाहते हैं तो शाकाहारी बनें। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए मुख्य कारण बीफ इंडस्ट्री है। उन्होंने कहा कि बीफ इंडस्ट्री ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए सबसे बड़ी दोषी है।

 Congress leader Jairam Ramesh said beef industry has been a huge culprit in global warming.

वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी की हालत पर भी बात की और पिछले कुछ चुनावों में मिली हार पर चिंता जाहिर की। जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी को सख्ती से अपना पुनरावलोकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं को अपने पुनरावलोकन करना चाहिए। ऐसा नहीं करना पार्टी के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अहंकार छोड़ने की जरूरत है। सत्ता से दूर होने के बावजूद कई नेता ऐसा बर्ताव करते हैं मानो वो अभी भी मंत्री हों। उन्होंने कहा कि हमें स्थानीय नेताओं को प्रोत्साहन देना होगा और आगे बढ़ाना होगा। वहीं उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाया और कहा कि नेतृत्व के स्वभाव और शैली को बदलना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+