Manipur Violence: मणिपुर में दो युवकों की हत्या पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
मणिपुर की राजधानी इंफाल में दो छात्रों के अपहरण और हत्या के विरोध में बुधवार को लगातार दूसरे दिन हजारों छात्रों ने शहर में रैलियां निकाली। दो युवकों की हत्या के खिलाफ विरोध रैली निकाली गई। वहीं अब इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। कांग्रेस पार्टी मणिपुर के छात्रों के दर्द और गुस्से को समझती है और हम उनके साथ हैं।

मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA
मणिपुर सरकार ने सात जिलों के उन्नीस पुलिस स्टेशनों को छोड़कर मणिपुर के सभी हिस्सों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम 1958 ( AFSPA) को 1 अक्टूबर से अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रखी अपनी मांग
रैली का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता लान्थेंगबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम मांग करते हैं कि दोनों छात्रों के हत्यारों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके शव बरामद किए जाएं। हम अपनी शिकायतों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलना चाहते हैं। हमलोग अपनी पढ़ाई कैसे जारी रखेंगे, जब हमारे दोस्तों और सहपाठियों की बेरहमी से हत्या की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications