कांग्रेस नेता पर केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का ट्वीट, कहा- वो तो एक मुस्लिम महिला के पीछे चलते हैं
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े और कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया दिनेश गुंडु राव के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया है। दोनो ने एक दूसरे पर ट्विटर पर निशाना साधा है। दरअसल दिनेश गुंडुराव ने ट्विटर के माध्यम से अनंत कुमार से सवाल पूछा था, जिसके जवाब में अनंत कुमार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि क्या पहले ये बताएंगे कि अपनी उपलब्धि के लिए यह किसके पीछे चलते हैं। अनंत कुमार के इस ट्वीट के बाद दिनेश राव ने अनंत कुमार के ट्वीट पर निराशा जाहिर की।

राव ने पूछा था सवाल
दरअसल अनंत कुमार से दिनेश राव ने सवाल पूछा था कि क्या अनंत कुमार बताएंगे कि बतौर केंद्रीय मंत्री या बतौर सांसद उनकी क्या उपलब्धि है। आपने कर्नाटक के विकास में क्या भूमिका निभाई। मैं इतना निश्चित कह सकता हूं कि यह निराशाजनक है कि ऐसे लोग सांसद बन जाते हैं और मंत्री पद पाने में सफल हो जाते हैं। दिनेश राव ने यह सवाल अनंत कुमार के उस बयान के बाद पूछा जिसमे उन्होने कहा था कि अगर हिंदू लड़की को कोई मुस्लिम छूता है तो उसका हाथ काट देना चाहिए।

अनंत कुमार का पलटवार
दिनेश राव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए अनंत कुमार ने कहा कि मैं निश्चित रूप से इस व्यक्ति दिनेश राव के सवाल का जवाब दे सकता हूं, लेकिन क्या इससे पहले यह बताएंगे कि इनकी उपलब्धि में किसका हाथ है। मैं तो उन्हें सिर्फ एक ऐसे आदमी के तौर पर जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे चलते हैं।

दिनेश राव ने जाहिर की निराशा
अनतं कुमार के इस ट्वीट के बाद दिनेश राव ने ट्वीट करके लिखा कि यह निराशाजनक है कि अनंत कुमार इस स्तर तक नीचे गिर सकते हैं कि वह व्यक्तिगत मसलों को भी ले आए। आप समझ सकते हैं कि यह उनकी संस्कृति की खोट है। इन्होंने हिंदू शास्त्रों से कुछ नहीं सीखा है। समय बीत रहा है वह चाहे तो इन शास्त्रों को पढ़ सकते हैं और बेहतर इंसान बन सकते हैं।

कई बार रह चुके हैं विवादों में
आपको बता दें कि अनंत कुमार अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टीपू जयंती को लेकर विवादित बयान दिए थे, उन्होंने टीपू सुल्तान को हिंदू विरोधी शासक बताया था। लेकिन इस बार अनंत कुमार ने कहा है कि अगर कोई मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को हाथ लगाता है तो उसका हाथ काट देना चाहिए। इससे पहले अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि हम संविधान का सम्मान करते हैं लेकिन संविधान में कई बार बदलाव हुआ है और भविष्य में भी इसमे बदलाव हुआ है। उन्होंने यह बयान संविधान में से सेक्युलर शब्द हटाने की वकालत करते हुए दिया था।
@AnantkumarH
— Dinesh Gundu Rao (@dineshgrao) January 27, 2019
Wht are ur achievements after becoming a Union Minister or as MP?
Wht are ur contributions for Karnataka’s development?
All I can say for sure,it’s deplorable tht such people have become ministers & have managed to get elected as MP’s. https://t.co/IMtjPSj9aK
I shall definitely answer this guy @dineshgrao's queries, before which could he please reveal himself as to who he is along with his achievements?
— Anantkumar Hegde (@AnantkumarH) January 27, 2019
I only know him as a guy who ran behind a Muslim lady. https://t.co/8hVJ2wQXMU
Sad to see @AnantkumarH stoop to such low levels as to bring in personal issues.
— Dinesh Gundu Rao (@dineshgrao) January 28, 2019
Guess it’s his lack of culture.
Guess he hasn’t learnt from our Hindu scriptures.
Time hasn’t run out, he can still try and become a more dignified human. https://t.co/AaX5OuUAVb
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक: कुमारस्वामी ने सीएम पद छोड़ने की दी धमकी, बोलें- कांग्रेस के विधायक सीमा लांघ रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications